राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश की बची सीटों ने एक बार फिर विद्यार्थियों के लिए अवसर खोल दिया है। 29 सितंबर को विशेष आफलाइन यूजी काउंसिलिंग यानी स्पाट काउंसिलिंग आयोजित होगा।
24 सितंबर की स्थिति में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 92 सीटें रिक्त हैं। खास बात यह है कि सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल नहीं होने वाले और आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थी भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश के लिए दावा पेश कर सकेंगे।
