राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के धमधा क्षेत्र में किसानों का आंदोलन और अधिक तेज हो गया है। ऋण माफी और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर किसान बंधु संगठन के बैनर तले पिछले 17 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल जारी है।
अपनी मांगों का कोई ठोस समाधान न मिलने पर गुरुवार को गुस्साए किसान धमधा से राजधानी रायपुर की ओर कूच कर गए।
