राष्ट्रवाणी: Raipur Breaking News : सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो रूम के पास अज्ञात युवक का होर्डिंग पोल में फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, पंडरी इलाके में मंगलवार सुबह एक कार शो रूम के पास होर्डिंग पोल में गमछा से लटका हुआ शव मिला है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने पुलिस को युवक की लाश मिलने की सूचना दी. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जो घटना को संदिग्ध बना रहे हैं. फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम सभी अहम साक्ष्य जुटाएगी. पंचानमा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. शहर में गणेश विसर्जन के दौरान सामने आई सनसीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी. मामला आत्महत्या या हत्या का है, यह पूरी जांच के बाद सामने आएगा.
Trending
- CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी – राष्ट्रवाणी
- फिट बॉडी और तेज दिमाग, क्या है विराट कोहली की फिटनेस का राज? – राष्ट्रवाणी
- बगैर हाथ लगाए कैसे करें सिंक की सफाई? चुटकियों में आएगी चमक – राष्ट्रवाणी
- किचन से निकल रहे छोटे कॉकरोच? इन तरीकों से पाएं हमेशा का छुटकारा – राष्ट्रवाणी
- Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत – राष्ट्रवाणी
- घर के छज्जे पर लगा मधुमक्खी का छत्ता कैसे हटाएं? ये हैक्स आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है सैकरीन? किन चीजों में हो रहा इस्तेमाल – राष्ट्रवाणी
- लगातार रो रहा बच्चा तो बजाएं हनुमान चालिसा, चौंका देंगे परिणाम, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

