राष्ट्रवाणी: गेमिंग स्मार्टफोन ब्रांड Red Magic 15 अक्टूबर को चीन में अपना नया फ्लैगशिप फोन Red Magic 12 प्रो+ लॉन्च करने …और पढ़ें 8,400 mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप 5G फोन, RGB लिक्विड कूलिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
गेमिंग स्मार्टफोन ब्रांड Red Magic जल्द ही अपना एक और नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस फोन को Red Magic 12 प्रो+ के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन का फुल डिजाइन रिवील कर दिया है।
ये नया डिवाइस चीन में 15 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फोन को तीन ट्रांसपेरेंट-इंस्पायर्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है… Red Magic 12 प्रो+ को कंपनी तीन कलर Transparent Dark Night, Transparent Silver Wing और Transparent Ice Blue ऑप्शन में पेश करने वाली है।
डिवाइस में ब्रांड का सिग्नेचर फ्लैट रियर पैनल मिलने वाला है। खास बात ये है कि इस बार रियर कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह फ्लश है, इसका मतलब है कि कैमरा बॉडी से बाहर नहीं है। इसकी वजह से फोन का बैक ज्यादा क्लीन और यूनिफॉर्म दिख रहा है।
फोन में गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी इसमें ट्रू फुल-स्क्रीन डिजाइन ऑफर कर रही है। फोन में न तो पंच-होल मिल रहा है और न ही इसमें कोई नॉच है बल्कि इसके बजाय अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने इसमें अपनी 9वीं पीढ़ी की अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी यूज की है।
डिस्प्ले के चारों तरफ मिलने वाला ब्लैक बॉर्डर भी पहले के 1.25mm से घटाकर सिर्फ 0.96mm रह गया है। इससे स्क्रीन पर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलने वाला है जो इसे और भी खास बना रहा है। इतना ही नहीं इस नए वाले Red Magic 12 प्रो+ में गेमिंग के साथ कूलिंग सिस्टम को भी बेहतर किया गया है।
फोन में RGB लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल रहा है। ट्रांसपेरेंट रियर पैनल के जरिए डिवाइस के अंदर मौजूद कूलिंग स्ट्रक्चर के कुछ हिस्से दिखाई देते हैं। फोन में एयर-कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है, जो लंबे टाइम तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान डिवाइस का टेम्परेचर कंट्रोल रखने में मदद करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite एक्सट्रीम Gen 6 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन को हाल ही में Geekbench 7 पर Nubia NX819J मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,677 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,679 पॉइंट हासिल किए हैं।
फोन पिछली जेनरेशन के मुकाबले हल्का, पतला, कम चौड़ा और ज्यादा राउंडेड डिजाइन भी ऑफर करेगा। इसके अलावा इस नए वाले Red Magic 12 प्रो+ में 8,400mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 120W तक का वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
हालांकि, कंपनी ने अभी इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है।

