राष्ट्रवाणी: iQOO जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 और iQOO Pad प्रो Mini टैबलेट लॉन्च करने वाला …और पढ़ें iQOO का नया फ्लैगशिप 5G फोन और टैबलेट, 185Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
iQOO जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन के साथ नया iQOO Pad प्रो Mini टैबलेट भी लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन कंपनी ने चीन में इनकी प्री-बुकिंग स्टार्ट कर दी है।
iQOO Neo 12 में 2K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक हो सकता है। जबकि बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। iQOO के दोनों अपकमिंग डिवाइस Neo 12 और iQOO Pad प्रो Mini चीन में कंपनी की वेबसाइट, JD.com और दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए प्री-बुक के लिए उपलब्ध है।
आप CNY 1 यानी करीब 13 रुपये में स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को CNY 2,672 यानी लगभग 35,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। इसमें CNY 1,200 यानी करीब 16,000 रुपये तक की ट्रेड-इन सब्सिडी भी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Neo 12 में 2K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी इसमें pTSF टेक्नोलॉजी भी ऑफर करेगी, जिससे स्क्रीन की क्लैरिटी बेहतर करने और पावर कंजम्पशन कम करने में मदद मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।
इसके साथ कंपनी का इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी इसमें मिलने वाला है। ये कॉम्बिनेशन गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए नया Ice Dome कूलिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
इसमें एक्टिव कूलिंग फैन और नए एयरफ्लो चैनल का यूज किया जाएगा। कंपनी की तरफ से जारी टीजर में डिवाइस का स्क्वायर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। हालांकि, कैमरा सेंसर और बैटरी समेत दूसरे स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
कंपनी नए iQOO Neo 12 के साथ iQOO Pad प्रो Mini टैबलेट भी लॉन्च करने वाली है जिसमें 8.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टैबलेट में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप मिल सकता है। हालांकि, टैबलेट के बाकी फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं।

