राष्ट्रवाणी: Change Fertilizer Buying Rules. Image Source- एआई कांकेर: Change Fertilizer Buying Rules अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में किसानों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है।
इस व्यवस्था के तहत रबी सीजन 2026-27 से छत्तीसगढ़ के किसानों को मोबाइल ऐप के माध्यम से उर्वरक की खरीदी करनी होगी। किसानों को टोकन के जरिए खाद उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बन सकेगी। कांकेर जिले में भी इससे संबंधित तैयारियां शुरू हो गई है।
नई व्यवस्था के अंतर्गत किसान मोबाइल के माध्यम से उर्वरक खरीदी संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपना टोकन स्वयं जारी कर सकेंगे। जिन किसानों के पास स्वयं का मोबाइल फोन नहीं है, वे परिवार के किसी अन्य सदस्य के मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से एफएफएस फर्टिलाइजर ऐप इंस्टॉल कर आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद टोकन या फिर क्यूआर कोड के माध्यम से किसान अपने नजदीकी निर्धारित केंद्र से फसल के लिए अनुशंसित मात्रा में उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटल सुविधा का उपयोग करने में असमर्थ किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
इसके बाद वे चयनित उर्वरक विक्रेता से खाद प्राप्त कर पाएंगे। इससे मोबाइल ऐप के उपयोग में कठिनाई का सामना करने वाले किसानों को भी नई व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा। कृषि विभाग के अनुसार, डिजिटल प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, उपलब्ध स्टॉक की निगरानी बेहतर होगी तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Chhattisgarh Govt Change Fertilizer Buying Rules For Farmers 6 पटवारियों पर गिरी गाज, इस वजह से किया गया बर्खास्त, कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में मचा हड़कंप Ola-Bajaj को टक्कर देने आया e-Sprinto G1, धांसू डिजाइन और 130KM रेंज के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स! इस मशहूर महिला अम्पायर का महज 36 साल की उम्र में निधन.. कर चुकी थी वनडे और टी-20 विश्वकप में अम्पायरिंग, क्रिकेट जगत में शोक का माहौल 8वें वेतन आयोग का इंतजार होगा खत्म?
1 साल पूरा होने से पहले सैलरी-पेंशन को लेकर जानें ताजा संकेत! ‘दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ’, सीएम योगी ने दंगाइयों को दी चेतावनी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना रोजाना गर्लफेंड को घर लाता था भतीजा, हरकत से परेशान चाचा ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़कर कांप जाएंगे! बिना रिस्क मोटा फंड जुटाने का तरीका?
Post Office की स्कीम से करोड़पति बनने का सपना होगा पूरा! रायपुर में 13 साल की छात्रा ने किया सुसाइड.. फंदे पर लटकती मिली लाश तो मच गया कोहराम, सामने आई ये हैरान कर देने वाली वजह..

