राष्ट्रवाणी: सोनू निगम (Sonu Nigam) ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए सदाबहार हिट गाना गाया जिसे उन्होंने मात्र 7 मिनट में ही गा दिया था। 7 मिनट में गा लिया गया था बॉबी का गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया सोनू निगम-कविता ने सिंगल टेक में गाया था गाना 5 मिनट गाने के लिए लिया सिर्फ 7 मिनट क समय बॉलीवुड के सबसे कल्ट गानों में है शुमार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
एक गाना बनने में कई दिन लग जाते हैं। उसका म्यूजिक बनता है, गीत लिखा जाता है और फिर स्टूडियो में आकर काफी रिहर्सल के बाद सिंगर्स उसे रिकॉर्ड करते हैं। मगर जरूरी नहीं कि कुछ गीतों में दिन-महीने ही लगे।
26 साल पुराना एक गाना तो मात्र 7 मिनट में ही गा दिया गया था। यह गाना सोनू निगम और कविता कृष्णमूर्ति का था। दोनों ने मिलकर साल 2000 में एक कल्ट गाना गाया था।
करीब 5 मिनट का ये गाना स्टूडियो में दोनों ने सिंगल टेक में गा लिया था और वो भी 7 मिनट में। यह गाना बॉबी देओल (Bobby Deol) की सुपरहिट फिल्म बादल (Badal) का है। इस फिल्म में वह रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे।
फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही ही, इसके सभी गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म का एक गाना सोनू निगम और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। यह गाना ‘न मिलो कहीं प्यार…’ (Na Milo Kahin Pyar) है।
इस गाने को अनु मलिक ने अपने खूबसूरत संगीत से सजाया और समीर अनजान ने गाया था। यह रोमांटिक गीत बॉलीवुड के कल्ट क्लासिक गानों की लिस्ट में शुमार हो गया। गाने में बॉबी और रानी की केमिस्ट्री भी कमाल की थी और जिस तरह सोनू निगम और कविता ने इसे गाया, उसने इस गाने को और भी सदाबहार बना दिया।
कहा जाता है कि इस गाने को सिंगल टेक में सोनू और कविता ने 7 मिनट में गा दिया था। चैतन्य नाम के डिजिटल क्रिएटर के एक पोस्ट के मुताबिक, दोनों सिंगर्स 7 मिनट में यह खूबसूरत गाना गाकर स्टूडियो से चले गए थे। यह गाना उनकी आवाज में इतना खूबसूरत है क 26 साल बाद म्यूजिक लवर्स की लिस्ट में जरूर शामिल होगा।

