राष्ट्रवाणी: रायपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) पाठ्यक्रम की 63 सीट पर प्रवेश के लिए सशर्त अनुमति मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और आयुष चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नयी दिल्ली के अंतर्गत होम्योपैथी चिकित्सा आकलन और रेटिंग बोर्ड ने नवा रायपुर स्थित कॉलेज ऑफ होम्योपैथी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएचएमएस पाठ्यक्रम की 63 सीटों पर प्रवेश के लिए सशर्त अनुमति दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह अनुमति राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 की धारा 29 के अंतर्गत प्रदान की गई है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “नवा रायपुर में राज्य के पहले नवीन होम्योपैथी महाविद्यालय को प्रवेश की अनुमति मिलना राज्य में आयुष चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को होम्योपैथी चिकित्सा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा निर्धारित मानकों के अनुरूप शैक्षणिक एवं चिकित्सा सुविधाओं के विकास से भविष्य में शिक्षण, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि की संभावनाएं प्रबल होंगी।” उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने तथा चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर विकसित करने की दिशा में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
अधिकारियों ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में के माध्यम से ही संपन्न होगी। कुल स्वीकृत 63 सीटों में न्यूनतम 15 प्रतिशत सीट अखिल भारतीय कोटे के अंतर्गत रहेंगी, जबकि शेष 85 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश परीक्षा संबंधित राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश की सक्षम काउंसलिंग संस्था द्वारा नियमानुसार की जाएगी।
स्वीकृत प्रवेश क्षमता में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सीटें भी सम्मिलित हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित विद्यार्थियों की श्रेणीवार सूची राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी। Web Title: छत्तीसगढ़ के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को 63 सीटों पर दाखिले की सशर्त अनुमति मिली छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम!
अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला रोजाना गर्लफेंड को घर लाता था भतीजा, हरकत से परेशान चाचा ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़कर कांप जाएंगे! रायपुर में 13 साल की छात्रा ने किया सुसाइड.. फंदे पर लटकती मिली लाश तो मच गया कोहराम, सामने आई ये हैरान कर देने वाली वजह.. Raipur Suicide News: आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ की 13 की छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम?
जांच में जुटी पुलिस हैक हुआ छत्तीसगढ़ के इस मंत्री का मोबाइल, व्हाट्सऐप में क्यूआर कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे, मचा हड़कंप इस गांव में कुंवारी माता की अनोखी साधना, पेट पर जवारा और कीलों के बिस्तर पर तपस्या, भक्ति देख हैरान रह गए लोग राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं : भाजपा सांसद रवि किशन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, जानिए किन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर

