राष्ट्रवाणी: अभिनेत्री शबाना आजमी के करियर की एक कल्ट फिल्म ऐसी भी रही है, जिसे पहले हफ्ते कोई भी थिएटर्स में देखने नहीं गया था। शबाना आजमी की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहले दो सप्ताह तक फिल्म हनुमान अंश को थिएटर्स में बहुत कम लोग देखने गए थे, लेकिन इसके बाद पिछले 40 दिनों से अधिक समय ये फिल्म धमाकेदार सफलता हासिल करती नजर आ रही है।
ऐसा ही हाल वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी की एक कल्ट क्लासिक फिल्म के साथ भी देखने को मिला था। जिसे रिलीज के पहले 6 दिनों तक कोई भी शख्स सिनेमाघरों में देखने को नहीं पहुंचा था। लेकिन बाद में जाकर वह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक मूवी बनकर उभरी।
आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी । इस लेख में जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, उसके जरिए हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज फिल्ममेकर का करियर शुरू हुआ था। वह कोई और नहीं बल्कि मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर हैं।
जी हां शेखर के डायरेक्टोरियल करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज होने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म मासूम (Masoom 1983) से हुई थी। इस मूवी अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अहम भूमिका को अदा किया था। आज बेशक शेखर कपूर की फिल्म मासूम हो कि हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय मूवीज के तौर पर जाना जाता हो, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे शुरुआत में दर्शक नहीं मिले थे।
इंडिया टुडे की एक वेब साइट को दिए इंटरव्यू में शेखर कपूर ने इस मामले को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था- मैं अपनी पहली फिल्म के तौर पर मासूम को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। टिकट ब्लैक करने वालों को मैंने एक्स्ट्रा टिकट खरीदने के लिए कहा। डिस्ट्रीब्यूटर्स से भी इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी करने के लिए कहा।
लेकिन सब कुछ उल्टा हो गया।पहले दिन इसे कोई भी देखने नहीं आया और 6 दिनों तक थिएटर्स एक दम खाली रहे। मुझे डिस्ट्रीब्यूटर्स के कॉल आने लगे और वे बोले की हम इस फिल्म को उतार रहे हैं, लेकिन जैसी ही सातवां दिन आया, तो लोग सिनेमाघरों तक पहुंचने लगे और दूसरे वीकेंड में मासूम के शोज हाउसफुल हो गए।
इस तरह से पहले वीक में फ्लॉप रहने वाली मेरी फिल्म ने एक तरह से चमत्कारी तरीके से वापसी की थी। इस तरह से शेखर कपूर ने अपनी पहली फिल्म मासूम की सफलता का रोचक किस्सा साझा किया। मालूम हो कि मासूम के अलावा शेखर को मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी कई कल्ट मूवीज के लिए जाना जाता है।

