राष्ट्रवाणी: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने रजनीकांत के सामने आगामी फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को हां करने से पहले शर्त रखी थी। एक शर्त पर मिथुन चक्रवर्ती जेलर 2 करने के लिए हुए थे राजी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम मिथुन चक्रवर्ती ‘जेलर 2’ में निभाएंगे विलेन का किरदार रजनीकांत के सामने मिथन चक्रवर्ती ने रखी थी शर्त फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। इस फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में, रजनीकांत ने खुलासा किया है कि मिथुन ने इस फिल्म को हां बोलने से पहले क्या शर्त रखी थी।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली तमिल एक्शन-कॉमेडी ड्रामा जेलर 2 में विलेन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। हालांकि, फिल्म में विलेन बनने से पहले ही उन्होंने मेकर्स और एक्टर के सामने एक शर्त रख दी थी। दरअसल, जेलर 2 के सुपर शो में रजनीकांत ने मिथुन चक्रवर्ती की कास्टिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।
उन्होंने बताया, “वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब प्रोडक्शन टीम ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने पूछा कि वह कौन सा रोल निभाएंगे। ‘क्या मैं विलेन हूं?’ क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी है?
दफा हो जाओ।'” रजनीकांत ने आगे बताया कि मिथुन चक्रवर्ती ने कौन सी शर्त रखी थी। उन्होंने कहा, “बाद में WAVES समिट के एक इवेंट के दौरान मेरी उनसे मुलाक़ात हुई। जब बातचीत इस टॉपिक पर पहुंची तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर आप कहेंगे, तो मैं यह करूंगी।’ लेकिन उनकी एक शर्त थी- ‘आप न तो मुझे मारेंगे-पीटेंगे और न ही गोली मारेंगे।’ मैंने कहा, ‘मुझे डायरेक्टर से पूछने दीजिए और फिर बताता हूं।’ हालांकि, मुझे यकीन था कि वह बस ऐसे ही कह रहे थे (सिर्फ कहने के लिए)।” जेलर 2, साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है।
नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस बार फिल्म में रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा मोहनलाल, विद्या बालन, एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार का कैमियो रोल है।
फिल्म 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

