राष्ट्रवाणी: नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले ब्लूटूथ स्पीकर CMF Speaker S और CMF Speaker M को ग्लोबल मार्केट में …और पढ़ें 18 घंटे की बैटरी लाइफ वाले दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च: ड्यूल कनेक्शन, Stereo Mode समेत कई फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने अपने दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें कंपनी ने CMF Speaker S और CMF Speaker M के नाम से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने पहली बार इस प्रोडक्ट सेगमेंट में एंट्री ली है।
दोनों स्पीकर चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में आते हैं जिसमें आपको डार्क ग्रे, ऑरेंज, टरक्वॉइज और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलता है। जहां CMF Speaker S कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, वहीं CMF Speaker M को बड़े साइज और ज्यादा पावरफुल ऑडियो आउटपुट के लिए डिजाइन किया गया है। खास बात ये है कि दोनों स्पीकर में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ और IP68 रेटिंग मिल रही है।
चलिए पहले इन दोनों स्पीकर की कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो CMF Speaker S की कीमत यूके में 49 पाउंड यानी करीब 6,000 रुपये है। जबकि ज्यादा पावरफुल मॉडल CMF Speaker M की कीमत 99 पाउंड यानी करीब 12,000 रुपये है। दोनों ब्लूटूथ स्पीकर जल्द ही नथिंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए यूके में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
CMF Speaker M को Nothing India की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे ये कन्फर्म हो गया है कि ये स्पीकर जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी इंडियन प्राइस और लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो CMF Speaker S में 45mm का सिंगल फुल-रेंज ड्राइवर देखने को मिल रहा है, जो 10W RMS आउटपुट ऑफर करता है।
जबकि CMF Speaker M में डुअल-ड्राइवर सेटअप मिल रहा है। स्पीकर में 70mm का वूफर और 16mm का ट्वीटर मिल रहा है। वूफर 25W और ट्वीटर 10W आउटपुट के साथ आता है।
इस तरह स्पीकर का कुल आउटपुट 35W RMS तक है। Speaker S में फ्रीक्वेंसी रेंज 70Hz से 20,000Hz तक मिल रही है, जबकि Speaker M में ये रेंज 60Hz से 20,000Hz तक है। दोनों स्पीकर में Wide Soundstage, अल्ट्रा Bass, Custom EQ और डेडिकेटेड नाईट मोड जैसे जबरदस्त फीचर्स भी मिल रहे हैं।
CMF Speaker S में 2,600mAh की बैटरी मिल रही है, जबकि Speaker M में 4,900mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि दोनों स्पीकर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 18 घंटे तक चल सकते हैं जो इन्हें और खास बना रहा है। सीरीज के Speaker S मॉडल को चार्ज होने में करीब 2.5 घंटे का वक्त लगता है, जबकि Speaker M को फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे लग जाते हैं।
खास बात है कि दोनों स्पीकर में ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी देखने को मिल रही है, जिसकी वायरलेस रेंज भी 10 मीटर तक बताई गई है। इन स्पीकर में AAC, SBC और LC3 कोडेक का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा दोनों स्पीकर में ड्यूल कनेक्शन, Stereo Mode, Party Mode, गूगल Fast Pair और Microsoft Swift Pair जैसे फीचर्स भी हैं।
धूल और पानी से बचाव के लिए स्पीकर में IP68 रेटिंग है।

