राष्ट्रवाणी: Tecno ने भारत में अपने नए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50S का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। Transsion …और पढ़ें टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपने Spark 50S स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज कर दिया है।
हालांकि, Tecno ने इस अपकमिंग मॉडल की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स का अभी खुलासा नहीं किया है। ऑफिशियल टीजर में Tecno Spark 50S 5G दो कलर ऑप्शन्स में नजर आ रहा है। इस नए हैंडसेट के साथ कंपनी अपनी Spark सीरीज का दायरा बढ़ाएगी, जिसमें पहले से ही Tecno Spark 50 और Spark 50 प्रो मॉडल्स शामिल हैं।
अपकमिंग Tecno Spark 50S अपने ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स मौजूदा Spark 50 5G के साथ शेयर कर सकता है। Transsion Holdings की सब्सिडियरी कंपनी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट के जरिए एक टीजर शेयर किया है, जिससे ये पक्का हो गया है कि Tecno Spark 50S 5G भारतीय बाजार में आने वाला है। सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्ट में ‘coming soon’ का टैग दिख रहा है।
हम उम्मीद कर सकते हैं कि ब्रांड इसके ऑफिशियल लॉन्च के नजदीक आने पर Tecno Spark 50S के बारे में और ज्यादा डिटेल्स शेयर करेगा। Mehenge 5G स्मार्टफोन ke liye hai buri khabar. Aa raha hai TECNO SPARK 50S – 5G Ka Dhurandhar 😎 Coming soon. #TECNOMobile | #Spark50S ऑफिशियल पोस्ट से Tecno Spark 50S 5G के डिजाइन की एक झलक मिलती है।
इसे ब्लू और मरून शेड्स में टीज किया गया है, जिसमें एक हॉरिजॉन्टल वाइजर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो काफी हद तक Tecno Spark 50 5G की डिजाइन लैंग्वेज जैसा ही दिखता है। Tecno Spark 50S 5G के मौजूदा Spark 50 5G और Spark 50 प्रो 5G मॉडल्स की लिस्ट में शामिल होने की संभावना है। Spark 50 5G को इस साल की शुरुआत में भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 17,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
नए फोन के भी बजट रेंज में आने की उम्मीद है। Tecno Spark 50 5G के फीचर्स देखें तो इसमें 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ये MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करता है।
इसमें 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। Tecno Spark 50 5G में Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 दिया गया है।
साथ ही इसे मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन्स और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 प्रो रेटिंग मिली हुई है। वहीं, Tecno Spark 50 प्रो चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 5,600mAh या 6,000mAh बैटरी ऑप्शन्स और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले और MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

