राष्ट्रवाणी: बाजार में मिलने वाले चिली पोटेटो का चटपटा और कुरकुरा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. बाहर से क्रिस्पी आलू और ऊपर से तीखी-मीठी सॉस इस डिश को खास बनाती है. अगर आपका भी कुछ मसालेदार खाने का मन है, तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होगी. आइए जानते हैं बाजार जैसा चिली पोटेटो बनाने की आसान रेसिपी. चिली पोटेटो बनाने के लिए 3-4 मध्यम आकार के आलू, 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 बड़ा चम्मच मैदा, 1 प्याज, 1 शिमला मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस, 1 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस और आधा छोटा चम्मच सिरका लें. इसके अलावा नमक, काली मिर्च, तेल, तिल और हरा प्याज भी रखें. सबसे पहले आलू छीलकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें. इन्हें पानी से धोकर कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. अब आलू में कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर आलू पर हल्की परत बना लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को सुनहरा होने तक तल लें. ज्यादा कुरकुरापन पाने के लिए इन्हें कुछ देर बाद दोबारा गर्म तेल में तले. इसके बाद आलू निकालकर अलग रख दें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें. अब कटे प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर एक-दो मिनट पकाएं. इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए नमक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं. आलू तलने से पहले उन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. इससे वे ज्यादा कुरकुरे बनते हैं. तले हुए आलू सॉस में तभी मिलाएं, जब परोसने का समय हो. इससे वे जल्दी नरम नहीं होंगे. आप अपने स्वाद के अनुसार चिली सॉस की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं. अब तैयार सॉस में तले हुए आलू डालें और तेज आंच पर जल्दी-जल्दी मिलाएं, ताकि सॉस आलू पर अच्छी तरह चिपक जाए. ऊपर से तिल और बारीक कटा हरा प्याज डालकर सजाएं और गरम गरम परोसे. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सेल ईडी प्रमोशन में बोर्ड रिक्तियों की वजह से रुकावटें, प्रक्रिया रुकी – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम! अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को 63 सीटों पर दाखिले की सशर्त अनुमति मिली—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 7 मिनट में ही Sonu Nigam और कविता कृष्णमूर्ति ने गा दिया था ये गाना, रानी-बॉबी पर फिल्माया गया था गीत – राष्ट्रवाणी
- एमआई5 प्रमुख ने ब्रिटेन को बढ़ते ईरानी और रूसी खतरों की चेतावनी दी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ममता कुलकर्णी के लिए लता मंगेशकर ने पंजाबी भाषा में गाया था गीत, 31 सालों से प्रेमियों को रिझा रहा ‘चुलबुला’ गाना – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत….. – राष्ट्रवाणी
- एक्टिवा स्टार्ट करने से पहले देख लें वाइजर, कोरबा में स्कूटी में छिपा मिला बेहद जहरीला ‘कॉमन करैत’ – राष्ट्रवाणी

