राष्ट्रवाणी: दीवाली का त्योहार आते ही घर की सजावट, मिठाइयों और नए कपड़ों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. खासकर महिलाओं के लिए इस मौके पर नई साड़ी खरीदना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता. बाजार में खूबसूरत सिल्क, बनारसी, कांजीवरम और डिजाइनर साड़ियों को देख उन्हें खरीदने की इच्छा होना स्वाभाविक है. हालांकि साड़ी खरीदने के लिए पति को मनान बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आपने भी अपने लिए कोई साड़ी पसंद की है लेकिन पति उसके लिए मान नहीं रहे हैं. तो इस बात को लेकर नाराज होने या बहस करने के बजाय कुछ समझदारी भरे तरीके आप के काम आ सकते हैं. जानें पति को मनाने के आसान टिप्स के बारे में. कई बार पति काम में व्यस्त होने, घर के खर्चों या दूसरी जिम्मेदारियों के कारण खरीदारी की बात को टाल देते हैं. ऐसे में बार-बार साड़ी का जिक्र करने या गुस्सा दिखाने के बजाय सही समय का इंतजार करना बेहतर होता है. जब वे आराम से बैठे हों और उनका मूड अच्छा हो, तब प्यार से अपनी पसंद के बारे में बताएं. उन्हें समझाएं कि दीवाली आपके लिए कितना खास त्योहार है और नई साड़ी पहनने से आपको कितनी खुशी मिलेगी. कई बार महंगी खरीदारी की चिंता के कारण भी पति नई साड़ी लेने से बचते हैं. इसलिए सिर्फ साड़ी की तस्वीर दिखाने के बजाय उसकी कीमत और अपने बजट के बारे में भी खुलकर बात करें. अगर आपकी पसंद की साड़ी बजट से बाहर है, तो उसी तरह की दूसरी साड़ी देखने का ऑप्शन रखें. आप ऑनलाइन सेल, त्योहारों के ऑफर या स्थानीय बाजार में भी अच्छे ऑप्शन तलाश सकती हैं. इससे आपकी पसंद और परिवार के बजट के बीच बैलेंस बनाना आसान होगा. अगर पति आपकी पसंद को लेकर कंफ्यूज हैं, तो उन्हें भी खरीदारी का हिस्सा बनाएं. उन्हें साड़ी के दो-तीन ऑप्शन्स दिखाएं और उनकी राय पूछें. चाहें तो साथ में बाजार जाने या ऑनलाइन साड़ियां देखने का प्लान बनाएं. इस तरह खरीदारी केवल आपकी मांग नहीं, बल्कि दोनों के लिए एक अच्छा और नया एक्सपिरियंस बन सकता है. इस वजह से साथ में समय बिताने का मौका भी मिलेगा और शॉपिंग भी हो जाएगी. अगर पति अभी भी खरीदारी टाल रहे हैं, तो उन्हें बताएं कि आप दीवाली की पूजा, परिवार के साथ मिलन या त्योहार की तस्वीरों के लिए नई साड़ी लेना चाहती हैं. अपनी पसंद के पीछे की वजह समझाने से उन्हें आपकी भावना बेहतर तरीके से समझ आ सकती है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सेल ईडी प्रमोशन में बोर्ड रिक्तियों की वजह से रुकावटें, प्रक्रिया रुकी – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम! अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले शासकीय होम्योपैथी कॉलेज को 63 सीटों पर दाखिले की सशर्त अनुमति मिली—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 7 मिनट में ही Sonu Nigam और कविता कृष्णमूर्ति ने गा दिया था ये गाना, रानी-बॉबी पर फिल्माया गया था गीत – राष्ट्रवाणी
- एमआई5 प्रमुख ने ब्रिटेन को बढ़ते ईरानी और रूसी खतरों की चेतावनी दी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ममता कुलकर्णी के लिए लता मंगेशकर ने पंजाबी भाषा में गाया था गीत, 31 सालों से प्रेमियों को रिझा रहा ‘चुलबुला’ गाना – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत….. – राष्ट्रवाणी
- एक्टिवा स्टार्ट करने से पहले देख लें वाइजर, कोरबा में स्कूटी में छिपा मिला बेहद जहरीला ‘कॉमन करैत’ – राष्ट्रवाणी

