राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैक करने के बाद ठगों ने मंत्री के संपर्क में मौजूद कई लोगों को उनके नाम से मैसेज भेजकर रुपये की मांग की है।
किसी से 32 हजार तो किसी से 52 हजार रुपये मांगे गए हैं। कई लोगों को यूपीआई क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।

