राष्ट्रवाणी: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा में रूखापन, खिंचाव और खुजली जैसी परेशानियां होने लगती हैं. कई बार चेहरा इतना रूखा हो जाता है कि त्वचा पर सफेद परत दिखाई देती है. इसकी एक वजह हवा में नमी कम होना भी है. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी त्वचा मुलायम बनी रहे, तो आखिरी समय पर महंगे प्रोडक्ट खरीदने के बजाय अभी से त्वचा की देखभाल शुरू कर दें. करें ये आसान टिप्स फॉलो सर्दियों में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा का नेचुरल ऑयल कम करता है. इससे त्वचा ज्यादा रूखी होने लगती है. इसलिए नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और बहुत देर तक न नहाएं. नहाने के बाद तौलिए से त्वचा को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं. इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है. सर्दियों में त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है. नहाने के तुरंत बाद, जब त्वचा थोड़ी नम हो, तब मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है. अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी रहती है, तो क्रीम या मलहम जैसा गाढ़ा मॉइस्चराइजर उपयोगी हो सकता है. चेहरे के साथ हाथों, पैरों, कोहनियों और घुटनों पर भी ध्यान दें. अपनी त्वचा के अनुसार ऐसा उत्पाद चुनें जो जलन या खुजली न बढ़ाए. कुछ साबुन, तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट और स्क्रब स्किन को ज्यादा ड्राई बना सकते हैं. इसलिए सर्दियों में माइल्ड और बिना खुशबू वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें. बार-बार चेहरा धोने और रोज स्क्रब करने से भी बचें. अगर किसी प्रोडक्ट से जलन या खुजली होती है, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें. ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं है. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. साथ ही खाने में फल, हरी सब्जियां, दालें और मेवे शामिल करें. अच्छा खानपान स्किन की सेहत बनाए रखने में मदद करता है. सिर्फ पानी पीने से स्किन का रूखापन दूर नहीं होता. इसके लिए मॉइस्चराइजर लगाना भी जरूरी है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक भूचाल: क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो रहा है खतरनाक खेल?
- स्कोप, i2P2M परियोजना प्रबंधन पर राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए 60+ पीएसयू पेशेवरों को एक साथ लाएंगे – भारतीय पीएसयू
- पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच भारत की कूटनीति की सराहना की – भारतीय पीएसयू
- आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम – राष्ट्रवाणी
- पूजा घी और खाने वाले घी में क्या होता है अंतर? कैसे सेहत को पहुंचता है नुकसान – राष्ट्रवाणी
- केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही ये टिप्स – राष्ट्रवाणी

