राष्ट्रवाणी: ठंडा पानी पीना हो या गर्म चाय की चुस्की लेना, कई बार दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है. कुछ लोगों को आइसक्रीम, मिठाई या खट्टा खाने पर भी तेज सनसनाहट महसूस होती है. इस परेशानी की वजह दांतों की ऊपरी परत कमजोर होना, मसूड़ों का पीछे हटना या कैविटी होती है. कई बार गलत तरीके से ब्रश करने पर भी दांत सेंसिटिव हो जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर परेशानी को कम किया जा सकता है. अगर दांतों में झनझनाहट होती है, तो कुछ समय तक बहुत ठंडी और गर्म चीजें खाने-पीने से बचें. ठंडा पानी, आइसक्रीम या बहुत गर्म चाय-कॉफी से परेशानी बढ़ती है. ऐसे में सामान्य तापमान का पानी पिएं और खाना बहुत गर्म होने पर थोड़ा ठंडा करके खाएं. इससे दांतों को अचानक तापमान बदलने से होने वाली परेशानी से बचाने में मदद मिलती है. दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए सेंसिटिव दांतों के लिए बना टूथपेस्ट इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद कुछ तत्व दांतों की नसों तक पहुंचने वाले दर्द के संकेतों को कम करने में मदद करते हैं. इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ दिनों या हफ्तों में फर्क महसूस होने लगता है. टूथपेस्ट का इस्तेमाल पैक पर दिए निर्देशों के अनुसार करें. दांत साफ करते समय ज्यादा जोर लगाने से बचें. सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से दांतों की सफाई करें. जोर से ब्रश करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचते है और मसूड़े भी पीछे हटते हैं. इससे दांतों में सेंसेटिविटी बढ़ती है. नींबू, संतरा और दूसरे खट्टे खाद्य पदार्थों में एसिड होता है, जो दांतों की ऊपरी परत को कुछ समय के लिए कमजोर कर सकता है. ऐसे में खट्टा खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें. इसके बजाय सादे पानी से कुल्ला करें और करीब 30 मिनट बाद ब्रश करें. इससे दांतों की ऊपरी परत को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. साथ ही अलावा, सोडा और दूसरे मीठे या एसिड वाले पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से भी बचें. Disclaimer : दांतों की झनझनाहट कम करने के लिए सही टूथपेस्ट, सॉफ्ट ब्रश और खाने-पीने की आदतों में बदलाव मददगार होते हैं. लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे, एक ही दांत में तेज दर्द हो, मसूड़ों में सूजन आए या खाना चबाने में परेशानी हो, तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं. घरेलू उपाय कैविटी या दांतों की दूसरी समस्याओं का इलाज नहीं हैं. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक भूचाल: क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो रहा है खतरनाक खेल?
- स्कोप, i2P2M परियोजना प्रबंधन पर राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए 60+ पीएसयू पेशेवरों को एक साथ लाएंगे – भारतीय पीएसयू
- पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच भारत की कूटनीति की सराहना की – भारतीय पीएसयू
- आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम – राष्ट्रवाणी
- पूजा घी और खाने वाले घी में क्या होता है अंतर? कैसे सेहत को पहुंचता है नुकसान – राष्ट्रवाणी
- केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही ये टिप्स – राष्ट्रवाणी

