राष्ट्रवाणी: कॉफी विद करण 9 का पहला एपिसोड ऑनएयर होने के बाद सलमान खान ने देर रात पिता सलीम के साथ …और पढ़ें सलमान खान ने पिता संग शेयर की तस्वीरें/फोटो-इंस्टाग्राम सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर की फोटोज 91 साल की उम्र में सलीम खान को बताया असली मॉन्स्टर एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
सलमान खान पिता सलीम और मां सलमा खान के बेहद करीब हैं। वह अक्सर अपने माता-पिता को लेकर कई किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुल्तान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता सलीम खान (Salim Khan) के साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिनपर फैंस तो प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन सलमान खान के कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया है।
सलमान खान(Salman Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने बीती देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें राइटर सलीम खान और उनके लाडले सलमान ने काउ ब्वॉय कैप पहनकर अपना टशन दिखा रहे हैं।
पहली फोटो में जहां सलमान खान सामने की ओर देख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर दोनों साइड में देखकर स्माइल कर रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में मॉन्स्टर एक्टर ने पिता सलीम खान का हाथ पकड़ा हुआ है। सलमान खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मजेदार और दिल छूने वाला कैप्शन दिया।
एक्टर ने लिखा, “”हाउडी पार्टनर ही हाउ एट 91 एट 1 हैविंग वन। बाप-बाप होता है, ये है असली मॉन्स्टर, हम सबके बाप में है दम वंदे मातरम। एक और दिन नहीं होता, एक और दिन कम होता है।
उम्मीद है आपको समझ आ गया होगा। भगवान की कृपा है।” सलमान खान के पिता संग इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल छू लिया है। एक यूजर ने लिखा, “बेस्ट पिता और बेटे की शानदार जोड़ी है ये, किसी की नजर ना लगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “एक बेटा कैसा होना चाहिए ये बात हर बच्चे को सलमान खान से सीखनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सलीम साहब और मेगास्टार सलमान खान के साथ, दोनों को दिल से सलाम।
बेस्ट पिता का सबसे अच्छा बेटा।” सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉफी विद करण के फाइनल सीजन 9 में पहले गेस्ट बनकर आने को लेकर भी चर्चा में हैं। सलमान ने काउच पर बैठकर ट्रोलिंग से लेकर वर्जन और फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक कई मजेदार सवालों के दिल खोलकर जवाब दिए।
इस काउच पर दबंग खान के साथ उनकी बीवी नं वन करिश्मा कपूर भी आईं।

