राष्ट्रवाणी: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस कृति शेट्टी को अब बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी में है। कृति शेट्टी और रोहित शेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) कृति शेट्टी को मिला रोहित शेट्टी का साथ एक्ट्रेस की फिल्म को डायरेक्टर करेंगे प्रेजेंट इस मूवी से बॉलीवुड में होगा कृति का डेब्यू एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कृति शेट्टी बीते दिनों से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबर है कि अब कृति को बॉलीवुड में प्रेजेंट करने की जिम्मेदारी गोलमाल 5 निर्देशक रोहित शेट्टी ने ली है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- आज के दौर में देखा जा रहा है कि हिंदी सिनेमा के सितारे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ कोलाब कर रहे हैं।
उदाहरण के लिए आप रामायण में यश और जेलर 2 में ऋतिक रोशन के कैमियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। लेकिन निर्देशक रोहित शेट्टी ने साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने की जिम्मेदारी उठाई है और इसे ट्रेंड को बराबरी पर ला दिया है। खबर है कि रोहित शेट्टी और AVS Studios, Tudip Entertainment के सहयोग से ‘हम तेरे प्यार में’ लेकर आ रहे हैं।
यह एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। यह फिल्म कृति शेट्टी के बहुप्रतीक्षित हिंदी सिनेमा डेब्यू का भी प्रतीक है। रोहित शेट्टी ने फिल्म के क्लैपर बोर्ड की फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर, मेकर्स को शुभकामनाएं दी है और इस हम तेरे प्यार में को स्पोर्ट किया है।
साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली कृति शेट्टी अब इस दिलकश प्रेम कहानी के जरिए अपने नए अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन विधि घोडगांवकर कर रही हैं, जो पिछले 17 वर्षों से रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं।
‘हम तेरे प्यार में’ के साथ विधि इस नई प्रेम कहानी को अपने अनूठे दृष्टिकोण के साथ पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं। ‘हम तेरे प्यार में’ का निर्माण अभिषेक एस. व्यास और दीप्ति अग्रवाल ने किया है, जबकि प्रियंका चौधरी इस फिल्म की सह-निर्माता हैं। बात की जाए कृति शेट्टी स्टारर बॉलीवुड फिल्म हम तेरे प्यार में की रिलीज डेट के बारे में तो इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 के अंत तक हम तेरे प्यार में की रिलीज डेट पर कोई पुख्ता जानकारी सामने आ सकती है। ऐसे में भी कृति को हिंदी सिनेमा में एंट्री मारने में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

