राष्ट्रवाणी: सलमान खान ने ‘कॉफी विद करण’ में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के कमरे को ‘भूतिया’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा किसी की मौजूदगी महसूस होती थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट का कमरा था ‘भूतिया’ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के सीजन 9 के पहले एपिसोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई सारी बातें की जिनमें से एक चर्चा उनके घर के भूतिया कमरे की भी हुई। सलमान खान ने बताया कि उनके परिवार के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ वाले फ्लैट में उनका कमरा ‘भूतिया’ था।
सलमान खान ने कहा कि उन्हें हमेशा अपने कमरे में किसी के होने का एहसास होता था। सलमान खान ने कहा कि उन्होंने देखा कि कभी उनकी अलमारी अपने आप खुल जाती थी, तो कभी अचानक म्यूजिक बजने लगता था। हालांकि, सुपरस्टार ने बताया कि उन्हें इससे कभी डर नहीं लगा।
करण जौहर ने याद करते हुए कहा कि वो ‘कुछ कुछ होता है’ की कहानी सुनाने सलमान खान के घर गए थे। उन्होंने कहा, ‘पूरा परिवार एक साथ रहता था। वहां अरबाज, सोहेल, सलमान, सलमा आंटी, सलीम अंकल सब थे।
आपका कमरा बहुत ही छोटा था। वहां बस एक क्लोजेट, एक अलमारी और एक बिस्तर था। मैं हैरान रह गया और सोचने लगा, ‘क्या यह सलमान खान का कमरा है?’ इतने में सलमान बीच में करण को टोकते हुए बोले – ‘तुम्हें पता है मैं कभी उस कमरे में अकेले नहीं था?
उस कमरे में हमेशा मेरे साथ कोई रहता था, वो जिसे मैंने कभी देखा नहीं है, सिर्फ सुना और अपने पीछे महसूस किया है।’ एक्टर आगे बोले- ‘जब भी मैं बाहर आता, तो लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगतीं। अलमारियां खुल जातीं। संगीत बजने लगता।’ करण इतना सुनकर चौंक गए, तभी सलमान ने आगे कहा, ‘बाथरूम में मुझे लगा कि बाहर कोई अलमारी के साथ कुछ कर रहा है और उसे खोल रहा है।
तब मुझे समझ आया कि वहां कोई है, वहां कुछ तो है।’ करण ने पूछा, ‘क्या आपको लगा कि वहां कोई भूत-प्रेत है?’ सलमान ने जवाब दिया, ‘नहीं, भूत-प्रेत नहीं। मेरा मतलब है कि मुझे वहां किसी की मौजूदगी महसूस हुई।’ हालांकि सलमान बोले कि उन्हें कभी भी इससे डर नहीं लगा क्योंकि उसने उन्हें कभी हर्ट नहीं किया।

