राष्ट्रवाणी: आजकल ज्यादातर घरों में सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अगर किसी वजह से फ्रिज उपलब्ध न हो या उसमें जगह कम हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि सब्जियां जल्दी खराब हो जाएंगी. कुछ आसान तरीकों से कई सब्जियों को कमरे के तापमान पर भी कुछ समय तक ठीक रखा जा सकता है. सबसे जरूरी बात है कि हर सब्जी को एक ही तरीके से स्टोर करना सही नहीं होता. कुछ सब्जियों को ठंडी और अंधेरी जगह पसंद होती है, जबकि कुछ को हवा का अच्छा वेंटिलेशन चाहिए होता है. नमी भी सब्जियों की ताजगी को प्रभावित करती है. ऐसे में जानिए सब्जी को बिना फ्रिज में रखें ताजा रखने के तरीके. आलू और प्याज ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें आमतौर पर फ्रिज की जरूरत नहीं होती. इन्हें सूखी, अंधेरी और हवादार जगह पर रखा जा सकता है. इसके लिए प्लास्टिक बैग की जगह जालीदार टोकरी या ऐसा कंटेनर इस्तेमाल करें, जिसमें हवा आसानी से आती-जाती रहे. आलू और प्याज को एक साथ रखने से बचें. दोनों से निकलने वाली नमी और गैस इनके जल्दी खराब होने की वजह बन सकती है. ऐसे में इन्हें अलग-अलग जगह पर रखना ज्यादा बेहतर है. पके हुए टमाटर को कमरे के तापमान पर भी रखा जा सकता है. इन्हें सीधे तेज धूप या गैस के पास रखने के बजाय किचन की किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें. टमाटर को बहुत ज्यादा दबाकर रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि चोट लगने वाली जगह से इनके खराब होने की प्रोसेस तेज हो जाती है. अगर टमाटर अभी पूरी तरह पके नहीं हैं, तो उन्हें सामान्य तापमान पर पकने के लिए रखा जा सकता है. हालांकि बहुत ज्यादा गर्म मौसम में इन्हें लंबे समय तक बाहर रखना सही नहीं होता. धनिया, पुदीना जैसी पत्तेदार चीजें नमी और गर्मी के कारण जल्दी मुरझा जाती हैं. इन्हें खरीदने के बाद खराब या पीली पत्तियां अलग कर दें. इसके बाद इन्हें बहुत ज्यादा गीला किए बिना साफ कपड़े या पेपर में लपेटकर हवादार जगह पर रखें. पत्तेदार सब्जियों को बंद प्लास्टिक बैग में गीला छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा नमी से पत्तियां जल्दी गलने लगती हैं. इसलिए इनके आसपास हवा का आना-जाना बना रहना चाहिए. बैंगन, भिंडी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को इस्तेमाल के हिसाब से कम मात्रा में खरीदना बेहतर रहता है, खासकर जब घर में फ्रिज उपलब्ध न हो. इन्हें धूप से दूर, सूखी और हवादार जगह पर रखना सुरक्षित होता है. सब्जियों को स्टोर करने से पहले उन्हें धोकर तुरंत रखने की आदत से भी बचना चाहिए. अधिक पानी कई सब्जियों को जल्दी खराब कर देता है. बेहतर है कि जरूरत के समय सब्जियां धोकर इस्तेमाल की जाएं. फ्रिज न होने पर सब्जियों के लिए बांस, जूट या वायर की टोकरी इस्तेमाल करना सही होता है. इन कंटेनरों में हवा का रास्ता बना रहता है और सब्जियां बंद डिब्बे की मुकाबले बेहतर तरीके से स्टोर होती हैं. कुछ घरों में मिट्टी के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इनका उपयोग करते समय भी जगह सूखी और साफ रखना जरूरी है. सब्जियों को ऐसी जगह न रखें जहां लगातार गर्मी, भाप या धूप आती हो. इससे वे जल्दी खराब हो जाती है. एक खराब सब्जी आसपास रखी दूसरी सब्जियों को भी प्रभावित कर सकती है. इसलिए रोजाना एक नजर डालकर देखें कि कहीं कोई सब्जी नरम, चिपचिपी, बदबूदार या सड़ने तो नहीं लगी है. ऐसी सब्जी को तुरंत अलग कर दें. साथ ही जरूरत से ज्यादा सब्जियां खरीदकर कई दिनों तक रखने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदना ज्यादा सही होता है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- शंकर शरण को भारतीय पीएसयू – ओएनजीसी पेट्रोकेमिकल्स मार्केटिंग लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- Durg Suicide News: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- बस्तर: के बड़े बोदल में पादरियों का प्रवेश प्रतिबंधित, ग्रामसभा ने पेसा कानून का हवाला देकर लिया निर्णय – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 1 हजार किमी लंबे धार्मिक कॉरिडोर का होगा विकास! डोंगरगढ़ समेत 5 प्रमुख धाम होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी – राष्ट्रवाणी
