राष्ट्रवाणी: सेव टमाटर की सब्जी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. मसालेदार ग्रेवी, खट्टे-मीठे टमाटर और कुरकुरी सेव का स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. खासतौर पर रोटी, पराठे या पूरी के साथ इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है. लेकिन कई बार जब सेव टमाटर की सब्जी बनाने का मन होता है, तब घर में सेव मौजूद नहीं होती और सारा मूड खराब हो जाता है. ऐसे में आप सिर्फ एक कटोरी बेसन की मदद से इस सब्जी को तैयार कर सकते हैं. बेसन से घर पर तैयार की गई सेव न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे अपनी पसंद के हिसाब से नरम या कुरकुरा भी रखा जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. जानें बिना सेव सब्जी बनाने का आसान तरीका. सबसे पहले एक कटोरी बेसन को एक बर्तन में लें. इसमें थोड़ा नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा अजवाइन भी मिला सकते हैं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बेसन का घोल बहुत पतला न हो. इसे अच्छी तरह फेंटकर चिकना कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. बेसन के घोल को सेव बनाने वाली मशीन या छेद वाली कलछी की मदद से गर्म तेल में डालें. इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. अगर आपके पास सेव बनाने की मशीन नहीं है, तो बेसन के घोल को थोड़ा गाढ़ा रखकर छोटे-छोटे टुकड़ों या पतली बूंदों के रूप में भी तल सकते हैं. ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकाएं. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं. जब टमाटर नरम हो जाएं, तो हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. मसालों को अच्छी तरह भूनने के बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को कुछ मिनट पकने दें. अगर आपको सब्जी थोड़ी खट्टी-मीठी पसंद है, तो इसमें थोड़ा अमचूर या चुटकी भर चीनी भी डाल सकते हैं. जब टमाटर की ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तो गैस धीमी कर दें. अब इसमें बेसन से तैयार की गई सेव डालें. सेव डालने के बाद सब्जी को ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना सेव बहुत ज्यादा गल सकती है. हल्के हाथ से मिलाकर गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें. अगर आपको थोड़ी कुरकुरी सेव पसंद है, तो परोसने से ठीक पहले सेव डालें. वहीं नरम और ग्रेवी में अच्छी तरह घुली हुई सेव पसंद करने वालों के लिए इसे एक-दो मिनट तक रखा जा सकता है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- शंकर शरण को भारतीय पीएसयू – ओएनजीसी पेट्रोकेमिकल्स मार्केटिंग लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- Durg Suicide News: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- बस्तर: के बड़े बोदल में पादरियों का प्रवेश प्रतिबंधित, ग्रामसभा ने पेसा कानून का हवाला देकर लिया निर्णय – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 1 हजार किमी लंबे धार्मिक कॉरिडोर का होगा विकास! डोंगरगढ़ समेत 5 प्रमुख धाम होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी – राष्ट्रवाणी
