राष्ट्रवाणी: घूमने जाने की तैयारी में हम अक्सर कपड़े, जूते और मेकअप तो पैक कर लेते हैं, लेकिन स्किन केयर का सामान भूल जाते हैं. सफर के दौरान धूप, धूल, पसीने और एसी में रहने से स्किन ड्राई और बेजान होने लगती है. ऐसे में अपने बैग में कुछ स्किन केयर जरूर रखें, ताकि ट्रिप के दौरान भी स्किन की देखभाल आसानी से हो सके. ट्रैवल के दौरान सनस्क्रीन सबसे जरूरी चीजों में से एक है. घूमते समय लंबे वक्त तक बाहर रहने से स्किन पर धूप का असर पड़ता है. इसलिए SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन रखें. बाहर निकलने से करीब 15 मिनट पहले इसे लगाएं और हर दो घंटे में दोबारा लगाएं. पसीना आने या तैरने के बाद भी इसे दोबारा लगाना जरूरी है. इसके साथ अपने स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड फेस वॉश भी रखें. इससे चेहरे पर जमा धूल, पसीना और गंदगी साफ करने में मदद मिलेगी. बार-बार चेहरा धोने और तेज स्क्रब इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में रूखापन बढ़ता है. लंबे सफर, ठंडी हवा और एसी में रहने से स्किन ड्राई हो जाती है. इसलिए बैग में मॉइस्चराइजर जरूर रखें. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो हल्का मॉइस्चराइजर चुनें, जबकि ड्राई स्किन के लिए हैवी क्रीम. चेहरा धोने के बाद इसे लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है. इसके अलावा, लिप बाम और छोटी हैंड क्रीम भी साथ रखें. सफर के दौरान होंठ फटने और हाथों की स्किन रूखी होने की परेशानी होती है. धूप में ज्यादा समय बिताने वाले हैं, तो SPF वाला लिप बाम चुनें. अगर आप ट्रिप पर मेकअप करती हैं, तो उसे हटाने के लिए माइल्ड क्लींजर या मेकअप रिमूवर साथ रखें. रात में सोने से पहले चेहरा साफ करना न भूलें. इसके अलावा, एक साफ छोटा तौलिया, कॉटन पैड और जरूरत के हिसाब से लिप बाम या मॉइस्चराइजर का छोटा पैक भी रखे ताकि सफर के दौरान बार बार बड़ा बेग खोलने की तकलीफ न हो. सफर में पहली बार कोई नया स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे एलर्जी या जलन हो सकती है. प्रोडक्ट की छोटी पैकिंग रखने से बैग में जगह भी बचेगी और सामान ले जाना भी आसान होगा. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- शंकर शरण को भारतीय पीएसयू – ओएनजीसी पेट्रोकेमिकल्स मार्केटिंग लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- Durg Suicide News: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- बस्तर: के बड़े बोदल में पादरियों का प्रवेश प्रतिबंधित, ग्रामसभा ने पेसा कानून का हवाला देकर लिया निर्णय – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 1 हजार किमी लंबे धार्मिक कॉरिडोर का होगा विकास! डोंगरगढ़ समेत 5 प्रमुख धाम होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी – राष्ट्रवाणी
