राष्ट्रवाणी: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का इंटरनेशनल मार्केटिंग शुरू हो गया है, जिसमें एक नए टीवी स्पॉट में इंद्र देव और रावण के लुक रिवील हुए हैं। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नया प्रोमो हुआ रिलीज नए टीवी स्पॉट में इंद्र देव का लुक रिवील एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। भारत के साथ-साथ ग्लोबली भी इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। आज यानी 15 अक्टूबर से इसकी इंटरनेशनल मार्केटिंग शुरू हो गई है।
हालांकि फिल्म के निर्माता पहले भी लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रचार के लिए कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। TRAILER TOMORROW. #RamayanaMovie Introducing the epic world RAMAYANA: RISE OF A LEGEND – the most immersive 3D cinematic experience ever – exclusively in theatres, IMAX and Premium Large Formats worldwide November 5. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) आदि कलाकारों से सजी ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर जुलाई में रिलीज हुआ था।
इसी के बाद से फैंस के मन में सेकेंड ट्रेलर का लेकर काफी एक्साइटमेंट थी। इसी बीच मेकर्स ने एक TV स्पॉट रिलीज किया है जोकि इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें कई नए किरदार नजर आ रहे हैं।
कुणाल कपूर को आप इसमें इंद्र के रूप में देखा जा सकता है। वे देवताओं के राजा के वाहन, ऐरावत हाथी पर सवार हैं। उनका सामना रावण (यश के किरदार) से होता है, जो उस दिव्य हाथी को मुक्का मारकर जमीन पर गिरा देता है।
रावण कहता है, ‘मेरे सामने हर सिर झुकेगा।’ New TV Spot for ‘#RAMAYANA’ has been released. 😍😍 TV स्पॉट के बैकग्राउंड में आवाज आ रही है जिसमें कहा गया, ‘एक ऐसे समय में जब इंसान देवताओं के बीच रहते थे, और अंधेरे से बुराई, रावण का जन्म हुआ, तब इंसानियत के पास बस एक ही उम्मीद थी। कोई देवता नहीं, बल्कि एक इंसान – राम।’ राम के रूप में रणबीर की आवाज में वॉयसओवर आगे कहता है, ‘अगर मैंने उसे नहीं रोका, तो दुनिया खत्म हो जाएगी।
यह तो बस शुरुआत है।’ ट्रेलर 2 के रिलीज होने का सही समय अभी तक नहीं बताया गया है। रामायण का दूसरा ट्रेलर यश के होमटाउन बैंग्लोर में लॉन्च किया जाएगा। पहले ट्रेलर को दिल्ली में लॉन्च किया गया था।
फिल्म दीवाली से कुछ दिन पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

