राष्ट्रवाणी: हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) बन पाएगी या नहीं, फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है। हेरा फेरी 3 पर प्रियदर्शन का अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 के बनने पर संदेह जताया फिल्म से जुड़ी कई उलझनें अभी तक अनसुलझी हैं हेरा फेरी 3 के राइट्स को लेकर चल रहा है विवाद एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) उन सीक्वल्स में शुमार है जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर लगता है कि यह फिल्म सिर्फ इंतजार में ही सिमट जाएगी। हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने एक ऐसा अपडेट दिया है जो शायद फैंस को उदास कर दे।
दरअसल, हेरा फेरी 3 को लेकर काफी सस्पेंस है। प्रियदर्शन का कहना है कि शायद यह फिल्म कभी बड़े पर्दे पर आएगी ही नहीं। उनका कहना है कि फिल्म से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं जो अभी तक सुलझ नहीं पाए हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि यह फिल्म शायद नहीं बन पाएगी। जब उनसे फिल्म छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इसमें कई और उलझनें हैं, बहुत सारी उलझनें। इस बारे में बात करने के लिए मुझे कई पन्ने लग जाएंगे।
मुझे नहीं लगता कि यह कभी बन पाएगा।” हालांकि, उन्होंने फिल्म से जुड़े मुद्दों के बारे में नहीं बताया है। प्रियदर्शन ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म के सीक्वल्स करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, “यही वजह है कि मैं कभी सीक्वल नहीं बनाता।
अगर आप किसी फिल्म का दूसरा भाग बना रहे हैं तो वह पहले भाग से बेहतर होना चाहिए – जैसे ‘टर्मिनेटर’ फ्रेंचाइजी में हुआ था, जहां दूसरा भाग पहले से कहीं बेहतर फिल्म थी। जब तक आपके पास पहले से कहीं बेहतर कहानी न हो, तब तक आपको सीक्वल नहीं बनाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अक्सर तब सीक्वल बनाते हैं जब पहली फिल्म बहुत सफल हो जाती है, इसलिए अगर आप उसे और बेहतर नहीं बना सकते, तो उस फ्रेंचाइजी का कोई मतलब नहीं रह जाता।” आपको बता दें कि हेरा फेरी 3 के राइट्स को लेकर मेकर्स के बीच विवाद है।
इसलिए फिल्म रुकी हुई है। फिल्म को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के चलते प्रियदर्शन ने इससे किनारा कर लिया था।

