राष्ट्रवाणी: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी होने लगती है. कभी नाक बहने लगती है, तो कभी गले में खराश और लगातार छींक आने की समस्या होती है. जुकाम कई तरह के वायरस के कारण होता है और यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या उसके संपर्क में आने से फैलता है. शुरुआत में ही कुछ बातों का ध्यान रखने से इसे कम करके इसकी चपेट में आने से बचा जा सकता है अगर सुबह उठते ही गले में हल्की खराश, नाक में खुजली, छींक या नाक बहने जैसी परेशानी महसूस हो, तो शरीर को आराम दें. पर्याप्त नींद लें और दिनभर पानी पीते रहें. गले में परेशानी होने पर गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करने से राहत मिलती है. खांसी होने पर एक साल से अधिक उम्र के लोगों को शहद से कुछ राहत मिलती है. एक साल से छोटे बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए. ध्यान रखें कि शुरुआती लक्षण दिखने पर आराम करना और शरीर में पानी की कमी न होने देना जरूरी है. जुकाम से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. बाहर से घर आने के बाद और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं. बार-बार आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें. अगर आसपास किसी को जुकाम है, तो उसके साथ तौलिया, रूमाल या पानी पीने का गिलास साझा न करें. खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिश्यू या कोहनी से ढकें. इस्तेमाल किए गए टिश्यू को तुरंत कूड़ेदान में डालें. कमरे में हवा आने-जाने की अच्छी व्यवस्था रखें और रोजाना संतुलित खाना खाएं. पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी सेहत बनाए रखने में मदद करती है. सामान्य जुकाम अक्सर समय के साथ ठीक होने लगता है. लेकिन अगर बुखार चार दिन से ज्यादा रहे, सांस लेने में परेशानी हो, सीने में दर्द हो या लक्षण दस दिन बाद भी ठीक न हों, तो डॉक्टर से सलाह लें. अगर पहले आराम मिलने के बाद बुखार या खांसी दोबारा बढ़ने लगे, तब भी जांच कराना जरूरी है. जुकाम के लक्षण फ्लू जैसी बीमारियों में भी दिखाई देते हैं. इसलिए तेज बुखार, बहुत ज्यादा कमजोरी या गंभीर लक्षण होने पर इसे केवल सामान्य जुकाम मानकर नजरअंदाज न करें. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें, क्योंकि ये वायरस से होने वाले सामान्य जुकाम पर असर नहीं करतीं. Disclaimer : जुकाम के लक्षण हर व्यक्ति में अलग होते हैं. घरेलू उपायों से राहत न मिलने या लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर से सलाह लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एफएसयूआई ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 19 भारतीय नाविकों को खतरे का सामना करने के कारण तत्काल हस्तक्षेप की मांग की – भारतीय पीएसयू
- एनएलसी इंडिया ने राजस्थान परियोजना – भारतीय पीएसयू के लिए विक्रम सोलर को 289.87 मेगावाटपी सोलर मॉड्यूल ऑर्डर दिया
- बीपीसीएल ने भारतीय पीएसयू मुंबई रिफाइनरी में 110 केवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टाटा पावर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
- कोल इंडिया H1 कैपेक्स 27% बढ़कर ₹7,966 करोड़ – भारतीय PSU
- कोयला पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की मांग खारिज; सीएमपीएफओ ने ₹48,000 करोड़ के घाटे का हवाला दिया – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी ने असम के खोराघाट जीजीएस में मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया – भारतीय पीएसयू
- 2001 और 2025 के बीच भारत ने 5.6% हरित आवरण खो दिया, जिससे गर्मी बढ़ गई: अध्ययन – भारतीय पीएसयू
- Infinix का नया गेमिंग फोन लॉन्च: हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग, 6,500mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी

