राष्ट्रवाणी: वर्क फ्रॉम होम ने लोगों के लिए घर बैठे काम करना आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ शारीरिक गतिविधियां भी कम हो गई हैं. कई लोग घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठे रहते हैं और खाने-पीने के बाद भी ज्यादा चलना-फिरना नहीं होता. इसका असर धीरे-धीरे वजन पर दिखाई देने लगता है और पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है. अगर आप भी घर से काम करते हैं और बढ़ते पेट से परेशान हैं, तो अपनी दिनचर्या में कुछ आसान एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं. इसके साथ खानपान का ध्यान रखना और बीच-बीच में उठकर चलना भी जरूरी है. प्लैंक पेट और शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और कोहनियों व पंजों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं. इस दौरान सिर से एड़ी तक शरीर को सीधा रखें. शुरुआत में 15 से 20 सेकंड तक इस स्थिति में रहें और धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार समय बढ़ाएं. नियमित रूप से प्लैंक करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. हालांकि, केवल प्लैंक करने से पेट की चर्बी अलग से कम नहीं होती. इसके लिए नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित खानपान भी जरूरी है. घर से काम करने वाले लोगों के लिए तेज चाल से चलना एक आसान और असरदार तरीका है. रोजाना 20 से 30 मिनट तक ब्रिस्क वॉकिंग यानी तेज कदमों से चलने की कोशिश करें. इसके अलावा स्क्वाट्स भी करें. इसे करने के लिए सीधे खड़े हों, पैरों के बीच कंधों जितनी दूरी रखें और घुटनों को मोड़कर धीरे-धीरे नीचे बैठें. इसके बाद वापस खड़े हो जाएं. शुरुआत में 8 से 10 बार स्क्वाट्स करें. इन गतिविधियों से शरीर सक्रिय रहता है और कैलोरी खर्च करने में मदद मिलती है. बाइसिकल क्रंच पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथ सिर के पीछे रखें. अब पैरों को ऊपर उठाकर साइकिल चलाने जैसी गति बनाएं. इसके साथ दाईं कोहनी को बाएं घुटने की ओर और बाईं कोहनी को दाएं घुटने की ओर लाने की कोशिश करें. शुरुआत में इसे धीरे-धीरे 8 से 10 बार करें. एक्सरसाइज करते समय गर्दन पर ज्यादा दबाव न डालें. Disclaimer : ध्यान रखें कि पेट की चर्बी कम करने के लिए किसी एक एक्सरसाइज पर निर्भर रहने के बजाय नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी है. किसी भी एक्सरसाइज को अपनाने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में 16 हजार छात्रों की अपार आइडी नहीं होने से भविष्य पर असर, स्कॉलरशिप और प्रवेश प्रक्रिया में होगी भारी दिक्कत – राष्ट्रवाणी
- 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW ने पेश किया 1000 पन्नों का चालान, 22 लोगों पर गिरेगी गाज – राष्ट्रवाणी
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी – राष्ट्रवाणी
- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- चाहे ड्रीम जॉब हो, एक ही नौकरी में सालों बिताना नहीं चाहते Gen-Z; सर्वे में सामने आई युवा पीढ़ी की दिलचस्प तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील – राष्ट्रवाणी
- आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
