राष्ट्रवाणी: योग प्राणायाम शरीर और मन को स्वस्थ रखने का अच्छा तरीका माना जाता है. नियमित योग करने से शरीर लचीला रहता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मन को शांति भी मिलती है. हालांकि, योग का फायदा तभी मिलता है, जब इसे सही तरीके से और अपनी क्षमता के अनुसार किया जाए. कई लोग जल्दी लचीला बनने या मुश्किल आसन करने के चक्कर में शरीर पर जरूरत से ज्यादा जोर डालने लगते हैं. इससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसी को लेकर आयुष मंत्रालय ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि योग करते समय अपने शरीर की क्षमता को समझना जरूरी है. आसन करते समय जल्दबाजी न करें और शरीर को झटके देकर खींचने से बचें. हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है. कुछ लोग आसानी से आगे झुक सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को ऐसा करने में समय लगता है. इसलिए दूसरों को देखकर मुश्किल आसन करने की कोशिश न करें. अगर किसी आसन को करते समय शरीर पर ज्यादा दबाव महसूस हो रहा है, तो अपनी सुविधा के अनुसार ही अभ्यास करें. धीरे-धीरे नियमित योग करने से शरीर की क्षमता बेहतर होती है. योग करते समय हल्का खिंचाव महसूस होना और तेज दर्द होना अलग-अलग बातें हैं. अगर किसी आसन को करते समय पीठ, घुटने, कंधे या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में तेज दर्द होता है, तो तुरंत अभ्यास रोक देना चाहिए. दर्द को नजरअंदाज करके आसन पूरा करने की कोशिश करने से मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लग सकती है. खासकर शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी क्षमता से ज्यादा कठिन आसन नहीं करने चाहिए. जरूरत पड़ने पर योग प्रशिक्षक की मदद लें और किसी पुरानी चोट या स्वास्थ्य समस्या के मामले में डॉक्टर की सलाह के अनुसार अभ्यास करें. आयुष मंत्रालय ने योग करते समय पूरी जागरूकता के साथ अभ्यास करने पर भी जोर दिया है. इसका मतलब है कि आसन करते समय अपनी सांस, शरीर की स्थिति और होने वाली परेशानी पर ध्यान दें. हर आसन को आराम से करें और एक आसन से दूसरे आसन में जाने की जल्दबाजी न करें. अगर सांस लेने में परेशानी हो या शरीर में असहजता महसूस हो तो रुककर आराम करें. योग में जरूरी नहीं है कि हर आसन को बिल्कुल सही तरीके से या दूसरों की तरह किया जाए. अपनी क्षमता के अनुसार नियमित अभ्यास करना ज्यादा जरूरी है. शरीर के संकेतों को समझकर योग करने से चोट का खतरा कम करने में मदद मिलती है Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सैमसंग के किफायती 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में 16 हजार छात्रों की अपार आइडी नहीं होने से भविष्य पर असर, स्कॉलरशिप और प्रवेश प्रक्रिया में होगी भारी दिक्कत – राष्ट्रवाणी
- 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में EOW ने पेश किया 1000 पन्नों का चालान, 22 लोगों पर गिरेगी गाज – राष्ट्रवाणी
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी – राष्ट्रवाणी
- मारवाड़ में जमाई सा के स्वागत में बनती है ‘चिटकां रो साग’ सब्जी, सूखे नारियल से होती है तैयार, आसान है रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- चाहे ड्रीम जॉब हो, एक ही नौकरी में सालों बिताना नहीं चाहते Gen-Z; सर्वे में सामने आई युवा पीढ़ी की दिलचस्प तस्वीर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील – राष्ट्रवाणी
- आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
