राष्ट्रवाणी (कांकेर ब्यूरो): Chhattisgarh Mein Dhan Kharidi Kab Se Chalu Hoga: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए कब से हो सकती है शुरू / Image: CG DPR कांकेर: Chhattisgarh Mein Dhan Kharidi Kab Se Chalu Hoga खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने जिले के सभी 163 धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित एवं पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इस बार धान खरीदी 15 नवंबर से ही शुरू होने की संभावना है। कलेक्टर ने सभी धान उपार्जन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा जिले में सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा सके। उन्होंने संबंधित समिति प्रबंधकों के माध्यम से सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा इसकी निगरानी कलेक्टर स्तर से किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए । कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि धान खरीदी की प्रक्रिया, ऑनलाइन एंट्री एवं संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। उन्होंने धान के अवैध परिवहन एवं कोचियों-बिचौलियों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए धान के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित करने तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष जिले में 149 धान उपार्जन केंद्र संचालित थे। इस वर्ष 14 नए केंद्र स्वीकृत होने के बाद जिले में कुल 163 धान उपार्जन केंद्र होंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसानों को सुविधापूर्ण ढंग से धान विक्रय का अवसर मिले।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा धान खरीदी को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, सभी एसडीएम सहित जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।
“दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है।
इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है।
इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है।
वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।” Web Title: Chhattisgarh Mein Dhan Kharidi Kab Se Chalu Hoga: Kanker District Collector Takes Important Meeting on Dhan Kharidi छोटे दुकानदारों की बल्ले-बल्ले! जीएसटी रजिस्ट्रेशन में अब नहीं होगी पुरानी परेशानी, जानें कैसे आसान होगी प्रक्रिया नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मिला था एमी अवॉर्ड, सिनेमा जगत में शोक की लहर छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी की पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की पहले छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, अब बेटे पर दबाव!
विरोध करने पर दो महिलाओं ने परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी उड़ जाएंगे होश दिवाली से पहले महंगाई का डबल अटैक! अचानक CNG के दाम में 4 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें अब कितना है नया रेट छत्तीसगढ़ : कोरबा में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में इस नगर निगम की वेबसाइट हुई हैक, दिखा पाकिस्तान का झंडा, मचा हड़कंप

