राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तीव्र होकर प्रचंड चक्रवाती तूफान बनने की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग के अनुसार यह अट्ठाईस अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में सत्ताईस अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा।
राज्य में अट्ठाईस और उनतीस अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज होगी।

