राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहीं स्मृति ईरानी की सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी? विरोधियों के सवालों का जवाब या फिर अपनी सरकार और संगठन की मजबूती की राह के रोड़े दूर करना। वैसे पार्टी के नेताओं को सीधे-सीधे ताकीद हिदायत दी गई है कि वे व्यक्तिगत ब्रांडिंग के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर प्रचार करें, जिसकी मॉनिटरिंग आईटी सेल द्वारा की जाएगी।
वहीं विपक्ष ने तय कर रखा है कि वो प्रभारी को महंगाई और सरकार की नाकामी पर जमकर घेरेंगे। भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रदेश आगमन को लेकर प्रदेश की सियासत में दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी जारी है। बीजेपी ने नव प्रभारी के गर्मजोशी से स्वागत के साथ-साथ, देश-प्रदेश में सरकार और संगठन की मजबूती के प्लान के लिहाज से स्मृति दौरे को बेहद खास बताया है, लेकिन कांग्रेस कह रही है कि छग बीजेपी के नेताओं के प्रभारी के आने से पहले ही पसीने छूट रहे हैं, क्योंकि प्रदेश के नेताओं के पास काम बताने के लिए कुछ है ही नहीं?
कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि देने के बजाए सरकार वसूली पर उतर आई है। कांग्रेस ने तय किया है कि स्मृति से 500 रुपये में गैस देने की बात थी लेकिन दाम बढ़ गए, जबकि बिजली बिल दुगना कर दिया। विपक्ष के वार पर बीजेपी ने जमकर पलटवार किया।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का अपमान करने वाली पार्टी रही है। राष्ट्रपति मुर्मू हों या इटली की राष्ट्रध्यक्ष या फिर स्मृति ईरानी कांग्रेस सबका अपमान करती आई है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्तासीन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी देश की तेज तर्रार महिला नेत्री हैं, जिन्होने पूर्व में गैस के दाम 100 रूपये बढ़ने पर सड़क पर गैस-सिलेंडर के साथ बड़े-बड़े प्रदर्शन किए लेकिन अब महिलाओं पर दोहरी मार पर वो अपनी पार्टी की सरकार के आगे मौन हैं।
सवाल है कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी के आगमन से पार्टी को कितना लाभ होगा। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Congress reminds भाजपा of its promises पेट्रोल 85 तो डीजल 44 पैसे सस्ता, धनतेरस से पहले मिली बड़ी खुशखबरी से लोग गदगद, बोले- मोदी है तो सब मुमकिन है स्कूल में इस हाल में मिली 12वीं की छात्रा, देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें, पूरे परिसर में मचा हड़कंप भारत की कृषि गाथा का नया रूप, परिवर्तन का एक दशक, शिवराज सिंह चौहान ने गिनाई प्रधानमंत्री Modi की उपलब्धियां, जानिए यूपी PET परीक्षा देने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, भूलकर भी न ले जाएं ये सामान, जानें गाइडलाइन छत्तीसगढ़ में फिर अचानक बदलेगा मौसम, लगातार दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी आज मिलेगा दिवाली का बड़ा गिफ्ट, सीएम खुद ट्रांसफर करेंगे बोनस का पैसा, खाते में आएंगे 22 करोड़ से ज्यादा मेष, मिथुन और तुला समेत इन राशि वालों के लिए खास रहेगा रविवार, जानें किसे मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का अपना राशिफल कश्मीर टू मुंबई आतंकी नेटवर्क, ATS के रडार पर जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गे, क्या पुलिस के हाथ लगेगी कोई बड़ी कामयाबी?

