राष्ट्रवाणी: 31 साल पहले सिंगर कुमार सानू ने बॉबी देओल की एक कल्ट फिल्म के लिए दर्द भरा गीत गाया था। बॉबी देओल का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/एआई) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में बतौर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने कई सदाबहार रोमांटिक गीतों को गाया था, जिनकी गूंज आज भी सुनाई देती है।
इस दौरान सानू दा ने कई ऐसे सैड सॉन्ग को भी अपनी आवाज दी, जिन्होंने आशिकों के दिलों के दर्द को बयां किया। ऐसा ही एक लोकप्रिय गीत कुमार सानू ने अभिनेता बॉबी देओल की एक कल्ट फिल्म के लिए गाया था, जिसे 31 साल पहले रिलीज किया गया था और अब भी ये श्रोताओं का पसंदीदा माना जाता है। आइए जानते हैं कि वह सैड सॉन्ग कौन सा है।
बतौर लीड रोल एक्टर बॉबी देओल ने साल 1995 में आई फिल्म बरसात (Barsaat) से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस मूवी में उनके साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी अपना बॉलीवुड डेब्य किया। निर्देशक राजकुमार संतोषी की रोमांटिक ड्रामा बरसात सफल रही, जिसकी वजह इस मूवी का कालजयी सैड सॉन्ग- नहीं ये हो नहीं सकता… (Nahin Yeh Ho Nahin Sakta) बना था।
फिल्म बरसात के इस गीत को गायक कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। नहीं ये हो नहीं सकता… गाना फिल्म में उस वक्त दिखाया गया है, जब टीना (ट्विंकल खन्ना) बादल (बॉबी देओल) से ये कहती है, वह उसे भूल जाए, क्योंकि उनके प्यार को मंजिल नहीं मिल सकती। इस स्थिति में बरसता का नहीं ये हो नहीं सकता… गाना दिखाया गया है, जो सानू दा की आवाज में आज भी अमर है।
90 के दशक के सबसे पॉपुलर सैड सॉन्ग्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना का नहीं ये हो नहीं सकता… गाना जरूर शामिल होता है। मालूम हो कि कुमार सानू के सबसे शानदार गीतों में भी ये दर्द भरा गीत मौजूद रहता है। गौर किया जाए बॉबी देओल स्टारर फिल्म बरसात के नहीं ये हो नहीं सकता… की मेकिंग की तरफ तो कुमार सानू और साधना सरगम की गायिकी के अलावा इस गीत के खूबसूरत लिरिक्स लिखकर गीतकार समीर अनजान ने भी अहम योगदान दिया।
इतना ही नहीं संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी ने मिलकर इसकी धुनों को तैयार कर इसे यादगार बनाया।

