राष्ट्रवाणी: नीतीश तिवारी की ‘रामायण’ में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे नीतीश शर्मा की शक्ल कार्तिक आर्यन से मिलने के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। नीतीश शर्मा शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे हैं उनकी शक्ल कार्तिक आर्यन से काफी मिलती है ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायणम पार्ट- 1 (Ramayana) के रिलीज होने का फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। वहीं अब धीरे-धीरे इसके अन्य किरदारों की गुत्थी भी सुलझती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार अभिनेता नीतीश शर्मा (Nitish Sharma) ‘रामायण’ में शत्रुघ्न के किरदार में नजर आएंगे और ये उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। लेकिन नीतीश ने अपने डेब्यू से पहले ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फैंस का मानना है कि उनकी शक्ल काफी हद तक कार्तिक आर्यन से मिलती-जुलती है।
अभिनेता की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और रेडिट यूजर्स उनके लुक की तुलना ‘भूल भुलैया 2′ के स्टार कार्तिक आर्यन से कर रहे हैं। A post shared by Nitish Sharma (@thenitishsharma_) रामायण से जुड़ी तस्वीरों में नीतीश को देखने के बाद, रेडिट यूजर्स ने अपने विचार शेयर किए। एक यूजर ने कमेंट किया,’जो एकदम बाईं ओर है, वह कार्तिक आर्यन जैसा लग रहा है।’ एक अन्य यूजर ने पूछा,’शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाला एक्टर थोड़ा-बहुत कार्तिक आर्यन जैसा क्यों दिख रहा है?’ एक और यूजर ने लिखा,’रामायण में कार्तिक आर्यन का हमशक्ल मिल गया।’ इसने अन्य फैंस के बीच भी उत्सुकता पैदा कर दी है।
इस पौराणिक धारावाहिक से जुड़ने से पहले, नीतीश ने ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ नाम की एक वेब सीरीज में काम किया था, जिसमें उन्होंने समीर वर्मा का किरदार निभाया था। रामायण में उनका चुना जाना उनके एक्टिंग करियर का एक बड़ा कदम है, जहां उन्हें कई जाने-माने कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।
रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को दुनिभाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका अगला पार्ट दिवाली के मौके पर ही साल 2027 में आएगा।

