राष्ट्रवाणी: इधर शाह रुख खान ने किंग का पोस्टर रिलीज किया, उधर सबकी फेवरेट ‘स्त्री’ ने भी फिल्म ईठा के ट्रेलर …और पढ़ें इस तारीख को आएगा ईठा का ट्रेलर/ फोटो- इंस्टाग्राम श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का आ रहा है ट्रेलर एक्ट्रेस ने ट्रेलर की रिलीज डेट से उठाया पर्दा कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ईठा?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं, जो अब फिल्मों को अपने दम पर चलाती हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री और स्त्री 2 के बाद अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म ईठा (Eetha) में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार ‘विठाबाई’ का चैलेंजिग किरदार निभा रही हैं।
जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तो फैंस श्रद्धा कपूर की दमदार एक्टिंग देखकर हैरान रह गए थे, जिसके बाद ऑडियंस को ट्रेलर का इंतजार था। ईठा का ट्रेलर कब रिलीज होगा, अब फैंस की फेवरेट हीरोइन ने इस पर से भी पर्दा उठा दिया है। श्रद्धा कपूर ने कुछ देर पहले ही अपनी आगामी फिल्म ईठा के ट्रेलर रिलीज को लेकर अपडेट दी है।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा टीजर रिलीज किया है, जिसमें विठाबाई का हाथ दिखाई देता है और उसके साथ दिखती है भारी भीड़। इसके बाद लिखा आता है ‘बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार’। ईठा का ट्रेलर इस फ्राइडे 30 अक्टूबर को रिलीज होगा।
श्रद्धा कपूर ने अभी फैंस के साथ ट्रेलर रिलीज की डेट ही शेयर की है, लेकिन उनके चाहने वालों ने एक्ट्रेस से ये वादा कर दिया है कि वह मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जाएंगे। एक यूजर ने लिखा, “क्वीन लौटकर आ रही है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “फाइनली हम सबका इंतजार खत्म हुआ। आपको पता है कि हम कितने लंबे समय से वेट कर रहे थे कि ईठा रिलीज हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि आप स्क्रीन पर वापस लौटकर आ रही हैं।” फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर 20वीं सदी की विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर को डांस के प्रति उस जुनून को दिखाएंगी, जिन्होंने 20वीं सदी में सभी रूढिवादी सोच से लड़कर तमाशा डांस को एक अलग पहचान दी।
मूवी में ‘तमाशा की रानी’कहीं जाने वालीं विठाबाई के उस पल को भी दिखाया जाएगा, जब नौ महीने की गर्भवती होने पर अचानक उन्हें दर्द हुआ और उन्होंने बैक स्टेज जाकर बच्चे को जन्म दिया। पत्थर से गर्भनाल काटी और कला के प्रति जुनून के कारण तुरंत स्टेज पर वापसी की। ईठा, शाह रुख खान की किंग से पहले 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

