राष्ट्रवाणी: ‘रामायणम्’ फिल्म के दूसरे गाने ‘मंगल रंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर ए.आर. रहमान की आलोचना हो रही है। लोगों …और पढ़ें ए आर रहमान ने दिया है मंगल रंग का संगीत ‘रामायणम्’ का दूसरा गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ ए.आर. रहमान ने दिया है गाने में संगीत लोगों को पसंद नहीं आया फिल्म का संगीत एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
‘रामायणम्’ (Ramayana) के मेकर्स ने 25 अक्टूबर को मूवी का दूसरा गाना ‘मंगल रंग’ (Mangal Rang) रिलीज किया। इस गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। गाने में भगवान राम और माता सीता के प्रेम, उनके पवित्र मिलन और उनके साथ तय किए गए सफर को दर्शाया गया है।
एक तरफ जहां कुछ लोगों को गाना काफी पसंद आया वहीं कुछ ने इसमें कमिया निकालना शुरू कर दिया। लोगों को इस गाने की कव्वाली जैसी धुन पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्होंने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। Qawwali in Ramayana. AR Rahman never fails to disappoint. रिलीज के तुरंत बाद,एक्स पर लोगों ने इसके संगीत की निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला ।
कुछ लोगों ने तो यह सवाल भी उठाया कि क्या एक महाकाव्य पर आधारित फिल्म के लिए इस तरह का संगीत उपयुक्त है। एक एक्स यूजर ने लिखा,’उन्होंने ‘कुन फया कुन’ वाला फॉर्मूला उठाया, उसे ‘मंगल रंग’ में फिट कर दिया और इसे रामायण का संगीत बता दिया। धन्यवाद, ए.आर. रहमान।’ Putting Sufi qawwali beats into Valmiki’s Ramayana is peak Bollywood delusion. 💀 Zero cultural grounding, zero research, just recycled templates slapped onto a massive budget. Stop treating sacred Itihasa like a regular Friday rom-com!
दूसरे ने कमेंट किया,’वाल्मीकि की रामायण में सूफी कव्वाली की धुन डालना बॉलीवुड के सबसे बड़े भ्रम का उदाहरण है। न कोई सांस्कृतिक समझ, न कोई रिसर्च, बस भारी-भरकम बजट के साथ पुराने घिसे-पिटे फॉर्मूले थोप दिए गए हैं। पवित्र इतिहास को किसी आम शुक्रवार को रिलीज होने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की तरह समझना बंद करें!’ एक अन्य यूजर ने संगीत को लेकर निराशा जताई और लिखा,’रामायण में कव्वाली।
ए.आर. रहमान निराश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।’ Never liked any song in ramayana , only the ramayan bgm is good. Rest all songs are mid.. this song is particular is so low in vibe , they could have used shudh sanakrit songs would have been 100x better कुछ यूज़र्स ने फिल्म के संगीत को लेकर भी असंतोष जताया।
उनका कहना था कि वे ऐसे गाने पसंद करते जो संस्कृत परंपराओं से ज्यादा गहराई से जुड़े होते। एक यूजर ने लिखा,’मुझे ‘रामायणम्’ का कोई भी गाना पसंद नहीं आया, बस इसका बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) अच्छा है। बाकी सभी गाने बस ठीक-ठाक हैं।
खास तौर पर इस गाने का वाइब बहुत कमजोर है। अगर इसमें शुद्ध संस्कृत वाले गाने इस्तेमाल किए जाते, तो यह 100 गुना बेहतर होता।’ नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

