राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Baloda Bazar Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी यात्री बस, मौके पर कई लोगों की मौत, मची चीख पुकार बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि तेज स्पीड से आ रही यात्री बस रोड किनारे खड़े ट्रक से सीधे जा टकराई , हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 घायल बताए जा रहे है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिमगा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये भीषण सड़क हादसा बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर आज तड़के सुबह हुई है। बलौदाबाजार के सिमगा थाने के दरचुरा गांव के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी (Bus Truck Collision)।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक यात्री बस में 22 यात्री सवार थे, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका आवाज से गूंज उठा। वहीं हादसे के बाद बस में यात्रियों चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को निकालने रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल सिमगा ले जाय गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(Chhattisgarh Bus Accident, Baloda Bazar Road Accident, Simga Bus Accident, Darchura Accident, Bus Truck Collision, Chhattisgarh Breaking News, Royal Travels Bus Accident) उत्तर: यह हादसा बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में दरचुरा गांव के पास हुआ। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Baloda Bazar Bus Accident Simga Truck Collision 3 Dead सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कल साय कैबिनेट लगा सकती है DA Hike पर मुहर, जानिए कितनी हो सकती है वृद्धि मौत का तांडव!
पुलिया के नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, एक साथ चार लोगों ने तोड़ा दम, मंजर देख सहम उठे लोग दिल्ली से पटना तक सस्ता हुआ सोना, धनतेरस पर गहने खरीदने हैं? जानें आज कहां मिल रहा सबसे कम रेट में गोल्ड शरद पूर्णिमा पर जगन्नाथ पुरी में दिखा अद्भुत नजारा, वीडियो देखकर लोग बोले- चंद्रमा ने महाप्रभु का किया चरण स्पर्श कच्चे तेल में गिरावट से खुलेगी कमाई की खिड़की?
गिफ्ट निफ्टी के संकेत से इन शेयरों में मचेगी हलचल? 20 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, यहां IOC ने जारी किया ईंधन के नए रेट, जानिए आज क्या है कीमत Today Live Breaking News: स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, आज भी प्रदेश कार्यालय में होगी मैराथन बैठकें कौन हैं ऋषभ यादव, जिन्हें Elon Musk करते हैं फॉलो?
एक्स पर सिर्फ 984 हैं फॉलोअर्स

