राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 25 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि चुनावी सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उनके जुड़ाव पर निर्भर करती है।
यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करते हुए ईरानी ने विश्वास जताया कि पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि ‘मिशन 2028’ केवल चुनावी लक्ष्य नहीं है, बल्कि राज्य की पहचान, विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता भी है।
ईरानी ने जोर दिया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव केवल मतपत्रों या वोटिंग मशीनों से नहीं जीते जाते, बल्कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और मजबूत संगठनात्मक ढांचा जरूरी है।’’ Web Title: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत: स्मृति ईरानी सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कल साय कैबिनेट लगा सकती है DA Hike पर मुहर, जानिए कितनी हो सकती है वृद्धि छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी यात्री बस, मौके पर कई लोगों की मौत, मची चीख पुकार Today Live Breaking News: स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, आज भी प्रदेश कार्यालय में होगी मैराथन बैठकें छत्तीसगढ़ के इस किसान का कमाल, 15 लाख के कर्ज से खड़ा किया बड़ा कृषि कारोबार, जानें अचानक कैसे बदली किस्मत छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट न ढोल-ताशे बजे, न मंत्रियों को बुलावा, PSO को साथ लेने से भी इंकार, छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी की सादगी से हुई शुरुआत 8 साल की मासूम से अनाचार, 55 साल का आरोपी गिरफ्तार, घर के छत पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना..’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

