राष्ट्रवाणी: अहान पांडे और शरवरी वाघ की नई फिल्म ‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। अहान पांडे और शरवरी की मूवी का पोस्टर अहान पांडे की नई फिल्म का पोस्टर जारी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अहान पांडे (Ahaan Panday) ने मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। हमने आपको जानकारी दी थी कि एक्टर बहुत जल्द अली अब्बास जफर की एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा में नजर आने वाले हैं।
इस मूवी में उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। अब इसका मस्त पोस्ट भी जारी कर दिया गया है। मूवी का टाइटल ‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’ (Beparwah: Fearless in Love) है।
पोस्टर में अहान और शरवरी के चेहरे छिपे हुए हैं, जिससे उनके किरदारों की एक झलक मिलती है। लैदर जैकेट पहने अहान के हाथ में बंदूक है, उसके हाथ पर खून लगा है और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह अपना सिर शरवरी के सिर से लगाए हुए हैं।
वहीं शरवरी के हाथ में गिटार है जो इस बात का इशारा है कि फिल्म में रोमांस और एक्शन का मेल है। बैकग्राउंड में अहान की आवाज सुनाई देती है जिसमें वो कह रहे हैं- ‘बेपरवाह है इश्क, क्या करूं? बेपरवाह, बेइंतहा करूं, कोई भी आए तो… सब तबाह, तबाह, तबाह कर दूं।’ A post shared by Yash Raj Films (@yrf) इस पोस्ट पर सबसे पहला रिएक्शन अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और सैयारा को-स्टार अनीत पड्डा का था।
अनीत ने कमेंट में लिखा – बेस्ट ऑफ बेस्ट! बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं!! फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन खबरों के अनुसार, अनुराग कश्यप की ‘निशांची’ में नजर आने के बाद ऐश्वर्य ठाकरे इसमें मुख्य विलेन की भूमिका में निभा सकते हैं।
इसी के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर बहुत ही अच्छे समय में जारी किया गया है जब इसके रिलीज होने में सिर्फ पांच महीने बचे हैं।
‘बेपरवाह’ के जरिए ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे और शरवरी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘बेपरवाह’ के साथ वे यश राज फिल्म्स में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वे इस बैनर के लिए ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।

