राष्ट्रवाणी (कवर्धा ब्यूरो): कवर्धा: Kawardha Leopard Sighting कवर्धा शहर में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से लोगों में खौफ का माहौल है। इस बार शहर के मठपारा इलाके में लकड़ी टाल के पास तेंदुआ दिखाई दिया, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हैरानी की बात है कि पिछले तीन दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में तेंदुआ नजर आने की खबर सामने आई है।
जिससे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। Kawardha Leopard Sighting बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शिक्षक नगर में तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी, जबकि बीती रात राजमहल के पास भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली। करीब 20 दिन पहले एक निजी अस्पताल में भी तेंदुआ घुस आया था।
लगातार सामने आ रही घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी ओर तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी ने भी चिंता जताई है और वन विभाग की टीम को तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए लिखा कि 25.10.26 को कवर्धा शहर में दिख रहे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। तेंदुए का सटीक स्थान अभी पता नहीं चल पाया है। इसलिए अब तक मिली जानकारी और उसके विश्लेषण के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप केज लगाए जा रहे हैं।
तेंदुए को आकर्षित करने के लिए केज में बकरी रखी जाएगी, ताकि उसे बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ा जा सके। पशु चिकित्सक की निगरानी में पूरी कार्रवाई की जा रही है। मंत्री शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के लोगों से अपील की है।
उन्होंने कहा है कि घबराएं नहीं और रात में अकेले बाहर न निकलें। केज वाले स्थानों पर भीड़ न लगाएं। तेंदुआ दिखने पर तुरंत वन विभाग को मोबाइल नंबर 9755610000 पर सूचना दें।
A post shared by विजय शर्मा (@vijaysharmacg) उत्तर: कवर्धा के मठपारा में लकड़ी टाल के पास तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके अलावा शिक्षक नगर और राजमहल के पास भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Kawardha Leopard Scare: Big Cat Spotted in City, Forest Department Sets Trap Cages to Capture It Safely रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में ही इतने करोड़ की कमाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत, अमित शाह मानहानि मामले में हुए बरी, सुलतानपुर कोर्ट का फैसला राहुल गांधी के काफिले में हादसा, एक के बाद एक टकराईं 5 गाड़ियां, जानें कैसी है कांग्रेस नेता की हालत, देखें वीडियो हनीट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन गिरफ्तार, विदेशी महिला को दे रहा था सेना की गोपनीय जानकारी आज किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहेगा खाली हाथ?
बस एक क्लिक में जानें शेयर मिले या नहीं! सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कल साय कैबिनेट लगा सकती है DA Hike पर मुहर, जानिए कितनी हो सकती है वृद्धि मौत का तांडव! पुलिया के नीचे गिरी कार में लगी भीषण आग, एक साथ चार लोगों ने तोड़ा दम, मंजर देख सहम उठे लोग दिल्ली से पटना तक सस्ता हुआ सोना, धनतेरस पर गहने खरीदने हैं?
जानें आज कहां मिल रहा सबसे कम रेट में गोल्ड

