राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): भिलाई: Durg Crime News भिलाई में दीपावली से पहले दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नोटों के बंडल के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी से पुलिस ने 4 करोड़ कैश बरामद किया है और दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Durg Crime News बताया जा रहा है कि आरोपी पुष्पा स्टाइल में पिकअप वाहन के अंदर सीक्रेट चेंबर बनाकर नोटों के बंडल छिपाकर नागपुर ले जा रहे थे। दुर्ग पुलिस को प्वाइंट मिला था कि रायपुर से करोड़ों रुपए हवाला के लिए ले जाया जा रहा है। इधऱ् लगातार दुर्ग पुलिस रात में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग करती है।
जब यह प्वाइंट मिला तो डबरापारा खुर्सीपार में पुलिस को चेकिंग के दौरान वहां पहुंचे एक मालवाहक पिकअप को देख संदेह हुआ। पीछे की ओर दोनों ओर दीवारों में चेंबरनुमा बना हुआ था। जिसे खुलवाया गया तो अंदर से नोटो के बंडल निकलने लगे।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि गाड़ी लेकर जा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने रायपुर के भनपुरी से नागपुर में यह पैसे पहुंचाने की बात कही। इधर जब रुपए की गिनती लगाई गई तो यह लगभग चार करोड़ थे।
उन्होंने बताया कि रुपए किसके हैं औऱ् किसके पास पहुंचाए जा रहे थे, इसके लिए संदेहियों ने पूछताछ की जा रही है। वही इंकम टैक्स विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इधर पुलिस का मानना है कि त्योहार के दौरान ब्लैक मनी को वाइट करने हवाला किया जाता है, ताकि लोग टैक्स की चोरी कर सकें।
बता दें कि पिछले वर्ष भी दीपावली के पहले दुर्ग पुलिस ने जिले से 6 करोड़ रुपए नकद जब्त किए थे। और ठीक दीपावली से पहले इस वर्ष भी करोड़ों रुपए नकद मिलना हवाला का ही माना जा रहा है। उत्तर: दुर्ग पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Bhilai Cash Seizure: Durg Police Recover ₹4 Crore from Secret Chambers in Pickup Vehicle, Two Arrested केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक, जानिए क्या हुआ फैसला हरियाणा के मां-बेटे का विदेश में कमाल!
दोनों के सिर सजा मेयर का ताज, जानें ब्रिटेन में कैसे हासिल किया पद? दिवाली पर बड़ी सौगात, दो साल अधिक कर सकेंगे नौकरी, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति किन्नरों ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात, कार पर चढ़कर बिना कपड़ों के किया डांस, जानिए क्यों किया तांडव गैंगस्टर की हत्या से टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक.. गैंगस्टरों की पहली पसंद है ये पिस्टल!
जानिए कीमत और खूबियां तीसरे टी20 से भी बाहर हुए ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी की जगह प्लेइंग-11 में इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका! अचानक सड़क पर मचा कोहराम, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ 24 लोगों की मौत से मचा हड़कंप रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में ही इतने करोड़ की कमाई

