राष्ट्रवाणी: घर में मेहमान आने वाले हों, तो सबसे पहले उनके लिए कुछ अच्छा बनाने की चिंता होने लगती है. कई बार समय कम होता है और समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो जल्दी तैयार भी हो जाए और खाने में भी स्वादिष्ट लगे. ऐसे में आपको घंटों किचन में बिताने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसी डिश हैं, जिन्हें आप कम सामग्री और थोड़ी सी मेहनत से लगभग 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आसान रेसिपी, जो अचानक घर आए मेहमानों को भी खुश कर देंगी. अगर घर में ब्रेड, प्याज, टमाटर, खीरा और मक्खन मौजूद है, तो आप झटपट वेज सैंडविच बना सकती हैं. इसके लिए सभी सब्जियों को बारीक काट लें. अब ब्रेड पर मक्खन लगाकर सब्जियां रखें और ऊपर से नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें. दूसरी ब्रेड से ढककर सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में सेंक लें. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. कम समय में कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाना है, तो सूजी का चीला अच्छा विकल्प है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी सूजी में दही और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. स्वादानुसार नमक मिलाकर घोल को अच्छी तरह मिला लें. अब गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और घोल फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे हरी चटनी के साथ परोसें. बच्चों से लेकर बड़ों तक को मैगी पसंद आती है. इसे थोड़ा अलग स्वाद देने के लिए आप इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और मटर जैसी सब्जियां मिला सकती हैं. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई सब्जियां डालकर कुछ मिनट पकाएं. अब पानी, मैगी मसाला और नूडल्स डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर नूडल्स पकने तक उबालें. आपकी मसाला मैगी तैयार है. अगर मेहमानों के लिए कुछ चटपटा बनाना है, तो ब्रेड पिज्जा ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए ब्रेड पर पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस लगाएं. ऊपर से बारीक कटी प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर थोड़ा चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़कें. अब इसे ढककर तवे या माइक्रोवेव पर धीमी आंच में पकाएं, जब तक चीज पिघल न जाए और ब्रेड कुरकुरी न हो जाए. इसे गर्मागर्म परोसें. अगर मेहमानों के लिए जल्दी से कुछ मीठा बनाना है, तो सेवईं का हलवा एक आसान ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें सेवईं डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें पानी या दूध और स्वादानुसार चीनी डालें. धीमी आंच पर पकाएं, जब तक सेवईं नरम न हो जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें हैं. गर्मागर्म सेवईं का हलवा परोसें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
- घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां? – राष्ट्रवाणी
- छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश? – राष्ट्रवाणी
- दीपावली से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में मिला करोड़ों रुपए, नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 16 KG गोल्ड से बने दुनिया के सबसे भारी झुमके, इस भारतीय अरबपति ने दुबई में किए लॉन्च; रंग लाई 55 कारीगरों की मेहनत – राष्ट्रवाणी
- ‘भारत बनेगा ग्लोबल हब’, एआई डेटा सेंटर पर अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा; बोले- ‘US-Europe भी पीछे, क्योंकि…’ – राष्ट्रवाणी

