राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट ने अपनी नई ‘बिग बैंग दिवाली सेल 2026’ की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है, जो 28 अक्टूबर से शुरू होगी। इस …और पढ़ें फ्लिपकार्ट Big Bang Diwali सेल इस तारीख से शुरू होगी, आईफोन 17 समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आपने फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल को मिस कर दिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अब फ्लिपकार्ट Big Bang Diwali सेल 2026 सेल की घोषणा कर दी है। जी हां, कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों के लिए एक और सेल का ऐलान किया है।
अब ये नई दिवाली सेल आगामी 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस सेल में भी न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और स्मार्टवॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने आगामी सेल के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां कई ऑफर्स और डिवाइस के नाम सामने आए हैं।
चलिए कुछ खास ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं… फ्लिपकार्ट की इस नई सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है। साथ ही इस सेल में SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी ये ऑफर मिलने वाला है। इसके अलावा, ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलने वाला है।
जबकि फ्लिपकार्ट Pay Later के जरिए पेमेंट वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी न सिर्फ बैंक ऑफर्स बल्कि स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर फ्लैट प्राइस कट और एक्सचेंज ऑफर भी देगी। हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट की पूरी डिटेल्स तो सेल शुरू होने के बाद ही सामने आएगी।
फ्लिपकार्ट की इस अपकमिंग Big Bang Diwali सेल 2026 में एप्पल आईफोन 17 को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा। आईफोन के साथ-साथ सैमसंग Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power, HMD Vibe 2 5G और Realme P4 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर भी सेल में डिस्काउंट मिलेगा।
सेल के दौरान Motorola Edge 70 प्रो, Nothing Phone (4a), Moto G37 Power, Ai+ Nova 2 Power 5G और Ai+ Nova 2 Neo जैसे डिवाइस भी सस्ते में मिल सकते हैं। सेल में Boltt Ace स्मार्टवॉच भी कम कीमत में मिल सकती है।

