राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh DA Hike News दिवाली से पहले फिर सीएम साय कैबिनेट की अहम बैठक आज 27 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। साय सरकार की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting) में सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी। इस बैठक में राज्य की कैबिनेट जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले ले सकती है। (DA Hike Chhattisgarh) सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महंगाई और राहत भत्ते (Dearness Allowance Hike) पर फैसले लिए जा सकते है।
हालांकि, यह मीडिया सूत्रों के दावे है, कयास हैं। इसके अलावा बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति को लेकर चर्चा हो सकती है। दूसरी ओर अब कर्मचारी संगठन ने सीएम साय को पत्र लिखकर जल्द से जल्द महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की है।
कर्मचारी संगठन का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने और बकाया एरियर का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार अपने वादे के अनुरूप जल्द फैसला लेगी। संगठन के मुताबिक, 6 सितंबर को आयोजित प्रांतीय बैठक में महंगाई भत्ते के मुद्दे पर चर्चा की गई थी।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को मांग पत्र भेजने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया। अब फेडरेशन ने दिवाली से पहले मांग पूरी करने की अपील की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में यह 2 प्रतिशत कम है।
संगठन की मांग है कि राज्य सरकार इस अंतर को खत्म करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत दे। कर्मचारी संगठन का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में केवल महंगाई भत्ते की दर बढ़ाना ही नहीं, बल्कि देय तिथि से बकाया एरियर का भुगतान करना भी जरूरी है।नक्शे देखें केंद्र सरकार के कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में अगली बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार DA में 3 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। ऐसा होने पर महंगाई भत्ता मौजूदा 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। लेकिन इस संभावित बढ़ोतरी को लेकर सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
दिवाली 8 नवंबर 2026 को होने के कारण कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहार के आसपास एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उम्मीद है। अगर केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर अतिरिक्त राशि मिलेगी। उदाहरण के लिए, 18,000 रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने 540 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं।
वहीं, 56,100 रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी की मासिक आय में कटौतियों से पहले 1,683 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के प्रतिशत के आधार पर की जाती है। बता दें कि केंद्र सरकार की अगली DA बढ़ोतरी अभी घोषित नहीं हुई है, इसलिए इन कर्मचारियों को आधिकारिक आदेश का इंतजार करना होगा।
उत्तर: साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: Chhattisgarh DA Hike News: Decision regarding DA Hike may be taken in cabinet Today Live Breaking News: नई तकनीकों पर होगा मंथन, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव का उद्घाटन आखिर कैसे एयरफोर्स अफसर का बीटेक पास बेटा बन गया ट्रेनों का सबसे बड़ा सुपर चोर?
वजह जानकर हो जाएंगे हैरान! पेट्रोल 89-डीजल 85 रुपए लीटर, ईंधन में 100% एथेनॉल की मंजूरी के बाद नई कीमत जारी, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है एआई ने छीनी नौकरी! 60 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता!
दुनिया के इस नामी कंपनी के फैसले मे मचा हड़कंप! राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई SIT, जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, की प्राचीन शिवलिंग और पीलू के वृक्ष की पूजा, विकास कार्यों की दी सौगात रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
अब काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा 10 लाख का बीमा, जानें क्या होगा फायदा छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील
