राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कहा है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है और उसके कर्मयोग से ही संगठन मजबूत होता है। भाजपा पदाधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ईरानी ने छत्तीसगढ़ के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन विभिन्न बैठकों को संबोधित किया। ईरानी ने कहा, ‘‘भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ परिश्रम से सिंचित वैचारिक आंदोलन है। हमारी रीति-नीति ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ की उस भावना से जुड़ी है, जिसमें अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारी सफलता का पैमाना है।
इस यात्रा में जिस तत्व ने हमें सबसे अलग और अडिग बनाया है, वह हमारा अनुशासन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पद बदलते रहेंगे, दायित्व आते-जाते रहेंगे, लेकिन कार्यकर्ता सदैव स्थायी होता है। सार्वजनिक जीवन में जब आप और हम खड़े होते हैं, तो लोग केवल एक व्यक्ति को नहीं देखते, बल्कि वे भारतीय जनता पार्टी की मजबूत विचारधारा से जुड़े होते हैं।
सादगी हमारे सार्वजनिक जीवन का स्थायी आभूषण होनी चाहिए।’’ ईरानी ने कहा कि दो दिवसीय चिंतन का यह अवसर आत्ममंथन करने, अपनी प्राथमिकताओं को फिर से रेखांकित करने और उस संकल्प को दोहराने का है, जिसने भारतीय जनसंघ से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक भाजपा के हर कदम को दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि नीक का युग है और सोशल मीडिया पर संवाद जरूरी है, लेकिन वह कभी जमीनी संपर्क का विकल्प नहीं हो सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, पारा-टोला और बस्तर से लेकर सरगुजा तक लोगों से गहन संपर्क करना होगा। आमजन के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना, उनकी बात सुनना और समस्याओं का समाधान करना ही कार्यकर्ता का सच्चा धर्म है।
ईरानी ने कहा कि जब कार्यकर्ता जनता के बीच बिना किसी औपचारिकता के सादगी से बैठता है, तब संगठन परिवार बन जाता है। भाजपा की प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने हम पर गहरा विश्वास जताया है। यह विश्वास एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है।
आगामी समय में हमें न केवल इस भरोसे को बनाए रखना है, बल्कि संगठन का विस्तार प्रत्येक बूथ तक करके उसे अभेद्य बनाना है। छत्तीसगढ़ जितना सुंदर है, उतने ही सुंदर और सुशील यहां के कार्यकर्ता हैं। हम सबके पराक्रम और परिश्रम से फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
यह हम सबका संकल्प है।’’ भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि ईरानी के दौरे के दूसरे दिन सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर चला। उन्होंने आगामी राजनीतिक रणनीतियों को गति देने के उद्देश्य से मौजूदा विधायकों, लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों, प्रदेश मंत्रिमंडल तथा भाजपा कोर ग्रुप के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।
पहले सत्र में मौजूदा विधायकों के साथ बैठक हुई, जिसमें जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनता से सीधे संवाद और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दूसरे सत्र में लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
तीसरे सत्र में प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ बैठक हुई। इस दौरान ईरानी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अंतिम सत्र में भाजपा कोर ग्रुप की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।
Web Title: भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है, उसके कर्मयोग से संगठन मजबूत होता है: स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान! इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की ये अपील आज सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई, ‘मोदी के बाप’ पर आई!… पटना में खरगे के बयान से देश भर में मचा घमासान, क्या कांग्रेस अध्यक्ष मांगेंगे माफ़ी?
पोस्टर वाली पॉलिटिक्स, विपक्ष का एजेंडा फिक्स! पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रदेश प्रभारी पर कसा तंज, क्या अब डिजिटल अखाड़े में लड़ी जाएगी सारी जंगें? चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी!
इस जिले में कल बंद रहेंगे विद्यालय, DEO ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बोलते हैं, इसलिए पार्टी गर्त में जा रही है : बृजभूषण शरण सिंह छत्तीसगढ़ सरकार ने एक छुट्टी का किया ऐलान, दिवाली के बाद इस दिन भी बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, आदेश जारी
