राष्ट्रवाणी: Mukesh Amb Crying: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के मौके पर मुकेश अंबानी अपने बच्चों, ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के …और पढ़ें बच्चों की ये बातें सुन क्यों रो पड़े मुकेश अंबानी? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Jio Platforms listing: एक पिता के लिए इससे बड़ा गर्व का पल क्या होगा, जब उसकी आंखों के सामने उसके बच्चे उसकी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाते नजर आएं।
कुछ ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिला जियो प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग के मौके पर। मंच पर आकाश, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी अपनी बातें रख रहे थे, वहीं सामने बैठे मुकेश अंबानी उन्हें सुनते-सुनते भावुक (Mukesh Amb emotional) हो गए। उनकी आंखों से छलकते आंसू सिर्फ भावनाओं की कहानी नहीं, बल्कि एक पिता के गर्व, वर्षों की मेहनत और परिवार के भविष्य की उम्मीदों की झलक भी थे।
अब सवाल यह है कि आखिर अनंत और ईशा ने ऐसा क्या कहा कि देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने आंसू नहीं रोक पाए? रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए यह सिर्फ एक बिजनेस माइलस्टोन नहीं, बल्कि भावनाओं का ज्वार था। जब जियो की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई, तो मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी ने अपने पिता के उस सफर को याद किया, जो उन्होंने दशकों पहले शुरू किया था।
सामने बैठकर बच्चों को बोलते देख पिता मुकेश अंबानी का चेहरा गर्व और इमोशंस (Mukesh Amb crying) से भर आया। यह नजारा गवाह था कि सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी एक पिता के लिए बच्चों का समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने मंच पर एक बेहद प्यारा किस्सा सुनाया।
उन्होंने बताया कि हाल ही में डिनर के दौरान मुकेश अंबानी ने साल 1977 की यादें ताजा की थीं। तब वह सिर्फ 20 साल के थे और अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ रिलायंस की पहली पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के काम में जुटे थे। दादा धीरूभाई (Dhirubhai Amb) का सपना था कि रिलायंस हर आम आदमी की कंपनी बने।
आज उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए जियो ने महज 10 साल में 15.5 अरब डॉलर का राजस्व और करीब 8 अरब डॉलर की वास्तविक कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है। ईशा ने अपने भाई आकाश अंबानी की कड़ी मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि जियो के पिछले 13 सालों में आकाश शायद ही कभी आधी रात से पहले घर लौटे हों। Speech by Shri Anant Amb, Director, Jio Platforms, at the listing ceremony of JPL IPO रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने अपने भाषण से कार्यक्रम में जान फूंक दी।
उन्होंने कहा, “एक्सचेंज में बजने वाली घंटी मेरे लिए मंदिर की घंटी जैसी है, क्योंकि कारोबार मेरे लिए पूजा है।” अनंत ने ईशा, आकाश और खुद को “तीन शरीर, एक आत्मा” बताते हुए कहा कि उनका एकमात्र संकल्प परिवार के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने दादा के सपनों, दादी के आशीर्वाद, पिता के मार्गदर्शन और मां के संस्कारों को अपनी सफलता की नींव बताया।
अनंत ने उन अनगिनत पलों को याद किया जब जियो ने आम भारतीयों की जिंदगी बदली, चाहे वह वीडियो कॉल पर मां का अपनी बेटी को खाना बनाना सिखाना हो, या सरहद पर तैनात जवान का परिवार से जुड़ना हो। अंत में उन्होंने देश के 53 करोड़ जियो ग्राहकों और पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया विजन का आभार जताया। यह ऐतिहासिक पल इस बात का प्रमाण बन गया, जो अरबों की संपत्ति और दुनिया भर की शोहरत के बाद भी एक पिता की असली दौलत उसके परिवार के संस्कार और बच्चों की मेहनत होती है।

