राष्ट्रवाणी: DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को …और पढ़ें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ। 49 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा सीधा लाभ। 1 जुलाई 2026 से प्रभावी, जानें कितनी बढ़ेगी मासिक सैलरी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सातवें वेतन आयोग के तहत यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है।
इसका सीधा असर हर महीने मिलने वाली सैलरी पर पड़ेगा। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा होगा, जबकि पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत बढ़ने का फायदा मिलेगा।
इसके अलावा, छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वालों का डीए 262% से बढ़कर 269% (+7%) और पांचवें वेतन आयोग के तहत 483% से बढ़कर 497% (+14%) हो गया है। इस पूरी डीए बढ़ोतरी पर सरकार 10,016 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार के इस कदम से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है। DA (Dearness Allownces) अब 60% से बढ़कर 63% हो चुका है, तो कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का अतिरिक्त 3% महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा। अलग-अलग बेसिक पे पर इसका हिसाब इस तरह होगा।
यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो उसे हर महीने ₹540 अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, ₹44,900 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का महंगाई भत्ता ₹1,347 महीने बढ़ सकता है। नई DA दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने की बात कही गई है।
अगर सरकार इसी तारीख से बढ़ोतरी लागू करती है, तो पात्र कर्मचारियों को जुलाई से लागू होने वाले अंतर का एरियर भी मिल सकता है। उदाहरण के लिए, ₹18,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का DA अंतर ₹540 प्रति महीने होगा। चार महीने का अंतर ₹2,160 और पांच महीने का ₹2,700 होगा।

