राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): Bilaspur Kolkata Flight Cancelled: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को लगा झटका, बंद हो गई बिलासपुर-कोलकाता की सीधी फ्लाइट, जानें वजह /image: Social Media बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को फिर झटका लगा है। दरअसल बिलासपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट बंद कर दी गई है।
बता दें कि 25 अक्टूबर को उड़ान शुरू हुई थी। अब 30 अक्टूबर की फ्लाइट रद्द हो गई है। इस फैसले पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने नाराजगी जाहिर की है।
उड़ान को जल्द बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को फ्लाइट बिलासपुर से कोलकाता के लिए पहली उड़ान भरी थी। जिसमें से 36 यात्रियों ने कोलकाता का सफर किया था।
इसके बाद शुक्रवार को होने वाली अगली उड़ान के लिए 42 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, लेकिन उड़ान बंद होने के कारण उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई। अब अधिकारी इसे हैदराबाद से जोड़ने की बात कह रहा है। अब सवाल ये है कि जब उड़ान दोबारा शुरू होने के बाद भी क्यों बंद कर कर दिया गया?
आपको बता दें कि इससे पहले भी 12 अगस्त 2026 को सुबह कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव करते हुए दोपहर कर दिया गया। इसके बाद 18 सितंबर को कम यात्री मिलने का हवाला देकर उड़ान बंद कर दी गई। समिति ने प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक से बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान को तत्काल बहाल कराने की मांग की है।
समिति का कहना है कि सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जन संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उड़ान को जल्द बहाल नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणा के करीब छह महीने बाद 4 जून 2022 को बिलासपुर भोपाल उड़ान शुरू हुई और नियमित संचालन के बावजूद यात्रियों की कमी का हवाला देकर 3 महीने के बाद सितंबर 2022 में बंद कर दिया।
जगदलपुर और प्रयागराज रूट की उड़ानें कम यात्री मिलने का हवाला देकर बंद कर दी गई। बिलासपुर से इंदौर उड़ान 3 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई। यात्री नहीं मिलने का हवाला देकर एलायंस एयर ने 5 महीने बाद 4 मार्च 2023 को उड़ान बंद कर दिया।
साथ ही बीकानेर फ्लाई बिग की 18 सीटर विमान सेवा खराब रोशनी का हवाला देकर पिछले तीन महीने से बंद कर दिया गया है। उत्तर: 30 अक्टूबर 2026 को होने वाली बिलासपुर-कोलकाता उड़ान रद्द कर दी गई। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Bilaspur Kolkata Flight Cancelled: Bilaspur-Kolkata Direct Flight cancelled Chhattisgarh नियमितीकरण के फैसले से पहले तक इन शिक्षकों को मिलेगा हर माह 17,000 रु. मानदेय, उच्च न्यायालय का अहम फैसला बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, सीएम ने जताया दुख बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर अब फोन पर धोखाधड़ी करना पड़ेगा भारी!
1 नवंबर से ऐसा क्या बदलेगा कि ठगों की उड़ जाएगी नींद? भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भयंकर बाढ़, भारत के इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी, सामने आया Video साय सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का डीए, भुगतान आदेश जारी कर बताया खाते में कब आएगा पैसा करोड़ों का ऑफर!… फिर भी कोई कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं, आखिर क्या है माजरा?
22 जिला कलेक्टर और 12 एसपी का तबादला, जानिए क्यों अचानक बदले गए इन जिलों के अधिकारी

