राष्ट्रवाणी (कोरबा ब्यूरो): Korba Road Accident: कार से टकराया, फिर हवा में उछलकर सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा /image: IBC24 File कोरबा: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है।
इसी बीच कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर (Korba Road Accident) देखने को मिला। यहां एक बाइक सवार युवक कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा। वहीं हादसे का यह खौफनाक मंजर CCTV कैमरे में कैद (CCTV Accident Video) हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक दूसरी लेन में जा गिरा और वहां से गुजर रहे स्कूटी सवारों से भी जा टकराया। यह घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, देर शाम रिमझिम बारिश के दौरान बाइक सवार युवक मुख्य मार्ग से गुजर रहा था।
इसी दौरान कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ जा गिरा (Korba Accident Video)। उसी वक्त वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन पर सवार दंपती भी हादसे की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना दी। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आपको बता दें कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक्सीडेंट का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले दुर्घटना में कई मौतें हुई है। ऐसे में अब युवकों को तेज रफ्तार में बाइक नहीं चलाना चाहिए, बल्कि मिनिमन स्पीड में ड्राइव करना चाहिए।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तर: यह हादसा कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुआ। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Korba Road Accident Bike Rider Flung Over Divider Cctv Video नियमितीकरण के फैसले से पहले तक इन शिक्षकों को मिलेगा हर माह 17,000 रु. मानदेय, उच्च न्यायालय का अहम फैसला बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, सीएम ने जताया दुख बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर अब फोन पर धोखाधड़ी करना पड़ेगा भारी!
1 नवंबर से ऐसा क्या बदलेगा कि ठगों की उड़ जाएगी नींद? लोगों की परेशानी देख पिघला युवाओं का दिल, नदी पर बना दिया अनोखा पुल, देखकर आप भी करेंगे तारीफ भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भयंकर बाढ़, भारत के इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी, सामने आया Video साय सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का डीए, भुगतान आदेश जारी कर बताया खाते में कब आएगा पैसा करोड़ों का ऑफर!… फिर भी कोई कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं, आखिर क्या है माजरा?

