राष्ट्रवाणी (रायगढ़ ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारी PV ऐप के जरिए फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। इस बीच अब सरकार ने हड़ताली पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकार ने छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप को निलंबित कर दिया है। संबंध में राजस्व विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भागवत कश्यप जब मुकडेगा तहसील में पदस्थ थे, उस दौरान उनके द्वारा विभिन्न प्रशासनिक, विभागीय और राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में कथित लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर कार्यालय ने 30 सितंबर 2026 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था।
इसके जरिए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था। कश्यप ने 5 अक्टूबर 2026 को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। हालांकि, अतिरिक्त समय की अवधि पूरी होने के बाद भी उन्होंने न तो कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया और न ही जवाब देने में हुई देरी के संबंध में कार्यालय को कोई सूचना दी।
आदेश में कहा गया है कि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करना और विलंब के संबंध में सूचना नहीं देना शासकीय सेवा नियमों के प्रतिकूल आचरण है। इसी आधार पर प्रशासन ने उनके निलंबन का फैसला लिया है। निलंबन अवधि के दौरान भागवत कश्यप का मुख्यालय तहसील कार्यालय रायगढ़ की कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है।
बता दें कि पटवारी PV ऐप के जरिए फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। संघ का आरोप है कि ऐप का विरोध करने पर पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। संघ के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले में पदाधिकारियों और बाकी पटवारियों के तबादले किए गए हैं।
साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। वहीं, महासमुंद जिले में पटवारियों को सस्पेंड किया गया है। राजस्व पटवारी संघ ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इन कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
संघ का कहना है कि पटवारी पहले से ही कई विभागीय और सर्वे संबंधी कामों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद PV ऐप की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान करने के बजाय पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है।
विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Action taken against striking Patwaris in Chhattisgarh 52 हेडमास्टरों का प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन, दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, जानें तनख्वाह में कितनी बढ़ोतरी अंगद के बाद ‘जिन्ना’, विपक्ष का निशाना, यूपी में चुनावी जंग का हुआ आगाज, किसके नैरेटिव में कितना दम?
पृथक राज्य का जश्न.. ‘महतारी’ पर प्रश्न! राज्योत्सव से पहले सियासी बखेड़ा, खुशी के अवसर पर उपेक्षा के आरोप क्यों? एक सीट सौ विवाद, मप्र में सियासी फसाद!
हरदीप के नामांकन पर विवाद, क्या वाकई प्रत्याशी उतारने जा रही कांग्रेस? हरदीप पुरी के नाम 5 करोड़ 50 लाख रु का पर्सनल लोन, दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में दी संपत्ति की जानकारी रामायणम् का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, कैसी है परफॉर्मेंस और क्या है 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस, जानें यहां सरकारी आवास में मिली महिला सिपाही की लाश, फांसी लगाकर दी जान?
सुसाइड नोट की बातें पढ़कर उड़े सबके होश छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, इस जिले में पलटी यात्रियों से भरी बस, कई लोग हुए घायल
