राष्ट्रवाणी (बलौदाबाजार ब्यूरो): Baloda Bazar Crime News/Image Credit: एआई बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बलौदाबाजार जिले के कुशभाठा गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने से रोकना एक सरपंच और उसके परिवार को भारी पड़ गया (Baloda Bazar Crime News)।
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशीला नायक के बेटे और पति समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को सरपंच ने मना किया था, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर सरपंच और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सभी घायलों का बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। पूरा मामला सलिहा थाना क्षेत्र के कुशभाठा गांव का है। बलौदाबाजार जिले के कुशभाठा गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने से रोकना एक सरपंच और उसके परिवार को भारी पड़ गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव के मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर गांव के वर्तमान सरपंच ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशीला नायक के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पति और सरपंच बेटे समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
वहीं, परिजनों का आरोप है कि विवाद की आशंका को देखते हुए बीती रात ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद नहीं थमा। आरोप है कि आज सुबह फिर विवाद हुआ और पांच लोगों पर हमला कर दिया गया। फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस को पहले से सूचना मिलने के बावजूद विवाद इतना कैसे बढ़ गया? पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: Plot to kill the entire family of CG Mahila Congress state vice-president!
Life-threatening attack on her husband and son. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आज से होगा भव्य आगाज, दिखेगी लोकसंस्कृति की झलक, कौन-कौन सिंगर देगा प्रस्तुति आज धन, नौकरी और रिश्तों के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल मकर राशि में राहु का गोचर, सिंह-वृश्चिक-मीन को मिलेंगे नए अवसर!
अटके काम होंगे पूरे 52 हेडमास्टरों का प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन, दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, जानें तनख्वाह में कितनी बढ़ोतरी अंगद के बाद ‘जिन्ना’, विपक्ष का निशाना, यूपी में चुनावी जंग का हुआ आगाज, किसके नैरेटिव में कितना दम? पृथक राज्य का जश्न.. ‘महतारी’ पर प्रश्न! राज्योत्सव से पहले सियासी बखेड़ा, खुशी के अवसर पर उपेक्षा के आरोप क्यों?
एक सीट सौ विवाद, मप्र में सियासी फसाद! हरदीप के नामांकन पर विवाद, क्या वाकई प्रत्याशी उतारने जा रही कांग्रेस? हरदीप पुरी के नाम 5 करोड़ 50 लाख रु का पर्सनल लोन, दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में दी संपत्ति की जानकारी
